ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
खेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया

आईपीएल 2022 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया। इस लो स्कोरिंग मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। लक्ष्य कम होने के बावजूद कोलकाता के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक वक्त बैंगलोर को बैकफुट पर धकेल दिया था। हालांकि, आखिर में शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक के कमाल ने आरसीबी को जीत दिलाई |कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने ओपनिंग की, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। 14 पर केकेआर को पहला झटका लगा।

आरसीबी को पहली सफलता तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दिलाई। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर को आउट कर दिया। अय्यर 14 गेंद पर 10 रन बनाकर आकाश को ही कैच थमा बैठे।उन्होंने एक चौका लगाया। इसके बाद आकाश दीप ने दो और विकेट लिए। उन्होंने नीतीश राणा (10) और उमेश यादव (18) को भी पवेलियन भेजा।

पांचवें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। रहाणे 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। रहाणे को आउट करने के बाद सिराज ने पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टाइल में जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button