ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

ऑनलाइन उत्पीड़न नजरअंदाज न करें महिलाएं: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने महिलाओं से ऑनलाइन उत्पीड़न की किसी भी घटना को नजरअंदाज नहीं करने बल्कि ऐसी घटना की रिपोर्ट साइबर पुलिस या उस मंच पर करने का आग्रह किया, जहां इस तरह की घटना हुई हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया मंचों को जवाबदेह बनाने और निर्धारित समय के भीतर किसी उपयोगकर्ता (सोशल मीडिया यूजर) की शिकायत का निवारण करने के लिए सख्त कानून बनाए हैं।
मंत्री ने ‘द कॉल इट आउट कॉन्क्लेव’ में कहा, ‘‘अगर महिलाओं को आज ऑनलाइन प्रताड़ित किया जा रहा है तो एक तरीका है, जिससे वे जवाब दे सकती हैं। पहली बात तो यह है कि उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्हें यह नहीं मानना चाहिए कि उसे प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति को ब्लॉक करने या नजरअंदाज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस भी राज्य में रह रही हैं, वहां की साइबर पुलिस को घटना की शिकायत दे सकती हैं या उस मंच के पासशिकायत दे सकती हैं, जहां यह घटना हुई है।

Related Articles

Back to top button