ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में सस्‍ते दामों पर शराब बेचने के लिए लाउडस्‍पीकर से किया प्रचार

राजग़ढ।   30 व 31 मार्च को देसी व अंग्रेजी शराब के भाव में भारी कमी। केवल दो दिनों के लिए बुधवार व गुरूवार को देशी व अंग्रेजी शराब के भाव में भारी कमी। कुछ इन्हीं शब्दों के साथ जिला मुख्यालय पर शराब के भावों में कमी को लेकर बाकायदा लाउडस्‍पीकर से प्रचार-प्रसार किया गया। जैसे ही राजग़ढ में मुनादी हुई तो शराब के ठेके पर शराब खरीदारों की भी़ड जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक 31 मार्च के बाद एक अपैल से नए शराब ठेकेदार का ठेका होता है। ऐसे में पुराने ठेकेदार को शराब बेंचने के लिए 31 मार्च तक की ही अनुमति होती है। इसी के चलते अंतिम दो दिनों में यहां अजब-गजब तरीका अपनाते हुए शराब का ही लाउडस्‍पीकर के जरिए प्रचार-प्रसार कर डाला। बुधवार को साप्ताहिक हाट बाजार होने के चलते शहर के मुख्य बाजार में यह मुनादी एक बाइक पर माइक लगाते हुए एक युवक द्वारा किया गया। बकायदा उसने शहर के प्रमुख स्थानों पर ख़डे होकर इसका प्रचार किया। यह पहला ही मौका है जब शराब की बिक्री के लिए यूं खुलेआम मुनादी कराई गई है। इसके अलावा शराब दुकान पर भी भाव में भारी कमी का बोर्ड लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया। खास बात यह है कि इस मुनादी को रोकने के लिए भी किसी ने कोई प्रयास नहीं किया। शहर में खुलेआम शराब के भाव में कमी का प्रचार होता रहा। हाट बाजार में प्रचार होने के चलते बुधवार व गुरूवार को शराब ठेके पर भी़ड लग गई।

उधर उमा भारती कर रही विरोध, इधर हो रहा शराब का प्रचार

प्रदेश में शराब पर पाबंदी लगाने के लिए जहां एक और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा विरोध जताया जा रहा है। पिछले दिनों भोपाल के एक शराब दुकान में पहुंचकर पत्थर से बोतलें फो़ड दी थी। और इधर राजगढ में शराब अधिक से अधिक लोग खरीदें व उसका सेवन करें इसके लिए बकायदा मुनादी कराई गई। बिना रोक-टोक के यह मुनादी यहां पर सुनने को मिली है।

Related Articles

Back to top button