ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
मध्यप्रदेश

कमलनाथ का दावा- जी-23 की सभी मांगें मानी

कांग्रेस में अब कोई असंतुष्ट नहीं
3 महीनों में हो जाएंगे अध्यक्ष के चुनाव

भोपाल । पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद जी-23 नेताओं द्वारा लगातार नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दावा किया कि पार्टी में अब कोई भी असंतुष्ट नहीं है। सभी नेता मेरे संपर्क में हैं और चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सारी चीजें सामने आ जाएंगी। मुझे किसी पद या कुर्सी का मोह नहीं है। जब भी पद छोडऩे के लिए कहा जाएगा, मैं तत्काल छोड़ दूंगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में महंगाई मुक्त भारत अभियान की भोपाल से शुरुआत की और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया।
मीडिया से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और जी 23 के नेताओं द्वारा नेतृत्व को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि उनकी (जी 23) सभी मांग मान ली गई हैं। हमने वर्षों साथ काम किया है। सभी से मेरे संबंध हैं और व्यक्तिगत तौर पर संपर्क में हूं। संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि आज इससे सभी वर्ग परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से सिर्फ वाहन ही नहीं बल्कि खाद्य पदार्थ, दूध, सब्जी, दवाई और रोजमर्रा के उपयोग की चीजें प्रभावित होती हैं। पहले जब महंगाई बढ़ती थी तो भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बातें करते थे। शिवराज सिंह चौहान साइकिल चलाते थे लेकिन आज क्या हाल है। किसान, नौजवान, व्यापारी से लेकर हर वर्ग त्रस्त है। हमने शुद्ध का युद्ध अभियान चलाया था पर भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। जब पांच राज्यों में चुनाव थे, तब पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ीं, पर परिणाम आने के बाद ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है, जब वृद्धि नहीं हो रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षाओं में गड़बड़ी सबके सामने आ चुकी है। महंगाई के विरोध में हम जिला और ब्लाक स्तर पर आंदोलन करके जन-जन को भाजपा सरकार की हकीकत बताएंगे। यह अभियान सात अप्रैल तक चलेगा। संगठन के प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि पहले दिन घर के सामने प्रदर्शन होना था। अभियान की शुरुआत सभी जिलों में एक साथ की गई। इस दौरान थाली, ताली, मंजीरा बजाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button