ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
मनोरंजन

ऋषिकेश में अमिताभ बच्चन ने की गंगा आरती

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से छाए रहते हैं। बीते दिन ही अभिनेता ने साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। वहीं अब अभिनेता की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें अमिताभ बच्चन ऋषिकेश में गंगा आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता का ये अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की ये तस्वीरें फैन पेज द्वारा शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। तस्वीरों में अभिनेता ऋषिकेश के घाट पर गंगा आरती में शामिल होते दिख रहे हैं। इस दौरान बिग बी के साथ स्वामी चिदानंद सरस्वती भी मौजूद हैं। तस्वीरों में अमिताभ बच्चन का लुक काफी अट्रैक्टिव है। अभिनेता ने कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट पहनी हुई है। एक तस्वीर में बिग बी और स्वामी चिदानंद सरस्वती घाट की सीढ़ियों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन बड़े ध्यान से स्वामी चिदानंद सरस्वती की बात को सुनते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में स्वामी चिदानंद सरस्वती अमिताभ बच्चन के माथे पर तिलक लगाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, वायरल वीडियो में बिग बी घाट पर गंगा आरती करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button