ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
लाइफ स्टाइल

जानें दुनिया के 6 खरतनाक आइलैंड्स के बारे में

प्रकृति से रूबरू होने और अपनी छुट्टियां बिताने के लिए अक्सर लोग आइलैंड घूमने जाते हैं। आइलैंड्स की खूबसूरती को देख हर कोई मोहित हो जाता है। लेकिन क्या आप ऐसे आइलैंड्स के बारे में जानते हैं जो खूबसूतर तो हैं लेकिन उतने ही खतरनाक भी हैं। दुनिया में ऐसे कई आइलैंड्स हैं, जहां हर पल मौत का खतरा मंडराता रहता है। आज हम आपको दुनिया के 6 सबसे खतरनाक आइलैंड्स के बारे में बताने जा रहें हैं।

बिकनी एटोल, मार्शल आइलैंड्स

यह आईलैंड यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है। इस आइलैंड को न्यूक्लियर रेडिएशन और शार्क की वजह से बेहद खतरनाक माना जाता है। इस क्षेत्र में 1946 से 1958 तक 20 से अधिक वेपन टेस्ट हुए। हालांकि, 1997 में इस आइलैंड को ‘सुरक्षित’ घोषित कर दिया गया था। यहां स्थानीय रूप से उगाई जाने वाली फसलों को खाने की सलाह नहीं दी जाती है। इस आइलैंड पर आपको सैकड़ों की तादात में शार्क देखने को मिलेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 65 वर्षों के दौरान क्षेत्र में मछली पकड़ने में कमी आई है। इस आइलैंड पर जाना खतरों से खाली नहीं है।

रामरी आइलैंड, म्यांमार

यह आइलैंड वर्लड वॉर 2 के दौरान हुई घटना के लिए मशहूर है। वर्लड वॉर 2 के दौरान यहां मौजूद हजारों जापानी सैनिकों को मगरमच्छ ने मार दिया था। यह घटना गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में भी दर्ज है। रामरी आइलैंड मगरमच्छों के लिए जाना जाता है। इस आइलैंड में आपको लाखों की तादात में मगरमच्छ देखने को मिलेंगे। इसलिए इस आइलैंड को मगरमच्छों का आइलैंड भी कहा जाता है। यहां खारे पानी की कई झीलें मौजूद हैं। इन झीलों में लाखों की संख्या में आपको मगरमच्छ देखने को मिलेंगे। इसलिए इस आइलैंड पर जाने से पहले हर कोई 100 बार सोचता है। यहां जाना मानो अपनी मौत को सामने से बुलावा देना जैसा है।

सबा, नीदरलैंड्स एंटिलीज़

यह आइलैंड कई भयंकर तूफान की चपेट में आ चुका है। इन भयंकर तूफान की वजह से यहां कई जहाज डूब जाते हैं। अगर आप तूफान देखना चाहते हैं और खतरा उठाने के लिए तैयार हैं तो इस आइलैंड पर जरूर जाएं। यह आइलैंड महज 13 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

इल्हा दा क्यूइमाडा, ब्राज़ील

इल्हा दा क्यूइमाडा को स्नेक आइलैंड भी कहा जाता है। यह आइलैंड ब्राजील के तट पर स्थित है। यह आइलैंड गोल्डन लांसहेड वाइपर का घर है। यह दुनिया में मौजूद सापों की सबसे खतरनाक प्रजाति है। इसके केवल फुफकारने से ही इंसान का मांस गलने लगता है। इस आइलैंड पर जाने वाले लोग कभी वापस लौटकर नहीं आए। इस आइलैंड पर आपको लाखों की संख्या में सांप देखने को मिलेंगे। यहां मौजूद सांप दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों में गिने जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हर वर्ग मीटर में लगभग 5 सांप देखने को मिलेंगे। अब आप खुद ही सोच लीजिए कि यह आइलैंड कितना खतरनाक होगा।

मियाके-जिमा, जापान

यह आइलैंड दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड में से एक है। इस आइलैंड को माउंट ओयामा ज्वालामुखी की वजह से बेहद खतरनाक माना जाता है । यह कई बार विस्फोट हो  चुका है। यहां की हवाओं में जहरीली गैस बसी हुई है। 2005 में हुए विस्फोट के बाद से ज्वालामुखी से लगातार जहरीली गैस निकलने लगी। इसकी वजह से यहां के सभी लोग मास्क लगाकर ही रहते हैं। जैसे ही सल्फर का लेवल बढ़ने लगता है तो पूरे आइलैंड में सायरन बजने लगते हैं। यह सायरन लोगों को चेतावनी देने का काम करते हैं। तो क्या अब भी आप इस आइलैंड पर जाना चाहेंगे?

लुजोन आइलैंड

इस आइलैंड को ‘वॉल्कैनो आइलैंड’ भी कहा जाता है। इस आइलैंड में ‘ताल वॉल्कैनो’ नाम का एक एक्टिव वॉल्कैनो भी है। दुनियाभर से लोग इस आइलैंड की खूबसूरती को देखने आते हैं। हालांकि यहां जाना बेहद जोखिम भरा काम है। आप नहीं जानते कि कब यहां ज्वालामुखी विस्फोट हो जाए। हाल ही में इस आइलैंड पर विस्फोट हुआ था जिसके बाद इसके आसपास बसे इलाकों को खाली करा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button