ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

जंगल में आतंकी कर रहे अफीम की खेती

भोपाल । मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में जुटे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मप्र इकाई ने अब तक के सबसे सनसनीखेज अभियान को पूरा किया। प्रदेश सीबीएन के अधिकारी ने चीनी सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश में ड्रग्स रैकेट का पता लगाया। तीन सप्ताह तक सीबीएन की टीमें अरुणाचल प्रदेश में रहीं और 14000 बीघा यानी 3600 हेक्टेयर में लगाए गए अफीम के जंगलों को नष्ट कर दिया। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के कवर के बीच इस पूरे अभियान को अंजाम दिया गया।सीबीएन मप्र ने अरुणाचल प्रदेश में अवैध रूप से उगाए गए अफीम के जितने खेतों को नष्ट किया है, उससे कम से कम डेढ़ लाख क्विंटल अफीम का उत्पादन होता। यह मात्रा इतनी है जितनी पूरे मप्र में सरकार लाइसेंस देकर भी उत्पादित नहीं करवाती है और उसे दवाओं के निर्माण के लिए संरक्षित किया जाता है। कार्रवाई के लिए सीबीएन नीमच और ग्वालियर में पदस्थ अधिकारियों के दल बनाए गए। ये फरवरी के अंत में अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। पर्यटक के रूप में घूमते हुए अपनी खूफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने जंगल का पता किया जहां अफीम की खेती हो रही थी। केंद्रीय एजेंसियों और सीआरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस की मदद से एक साथ अभियान चलाकर उन अवैध खेतों को नष्ट कर दिया।

आतंकी संगठनों को फंडिग का अंदेशा
अरुणाचल प्रदेश में जंगलों के बीच की जा रही अफीम की खेती के तार उग्रवादी संगठनों से जुड़ रहे हैं। सीबीएन को आशंका है कि इस पैदावार की कमाई से आतंकी संगठनों को फंडिग की जा रही है। दरअसल अगस्त 2021 के बाद से सीबीएन की मप्र इकाई लगातार अफीम और अन्य मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मप्र और राजस्थान में एक के बाद कई अफीम तस्करों को पकड़ा गया। उसी दौरान सीबीएन के अधिकारियों को हैरानी हुई कि तस्कर पहले के मुकाबले कम कीमत पर अफीम का सौदा कर रहे थे। तफ्तीश को आगे बढ़ाने पर पता चला कि मप्र में बाहर से अफीम आ रही है, जबकि देश में अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मप्र ही है। सरकार मप्र में अफीम की खेती के लिए मंदसौर-नीमच क्षेत्र में किसानों को लाइसेंस देती है। जांच में चला कि उत्तर-पूर्व की ओर से अफीम आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद कुछ अन्य लोगों को गिरफ्त में लिया, जिनसे पता चला कि अरुणाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर जंगलों के बीच अफीम की खेती की जा रही हैै।

ड्रोन से ढूंढे खेत
खुफिया सूचना के बाद सीबीएन के अधिकारी अरुणाचल के उन क्षेत्रों में पहुंचे जहां के जंगलों के बीच अफीम की खेती हो रही थी। ड्रोन व अन्य उपकरणों की मदद से ऐसे खेतों की तस्वीरें ली गईं। ड्रग्स तस्करों के तार आतंकियों से जुडऩे व स्थानीय लोगों के समर्थन के कारण सीआरपीएफ व सुरक्षा बलों की मदद से अधिकारियों ने खेतों को नष्ट करवा दिया। अभियान को न केवल गोपनीय रखा गया, अपितु इसमें शामिल अधिकारियों के नाम सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। प्रदेश के डिप्टी नारकोटिक्स आयुक्त डा. संजय कुमार ने भी अरुणाचल प्रदेश में आपरेशन की पुष्टि की, लेेकिन इस बारे में गिरफ्तारी या कार्रवाई को लेकर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

Related Articles

Back to top button