ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
मध्यप्रदेश

चिकित्सालय पीड़ित मानवता के मंदिर : राज्यपाल श्री पटेल

पीड़ित मानवता की सेवा का अवसर ईश्वरीय कृपा
रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों, पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि चिकित्सालय पीड़ित मानवता के लिए भगवान के मंदिर के समान होते हैं। पीड़ितों की सेवा करना ईश्वर की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा का अवसर ईश्वर की कृपा से ही मिलता है। यह अवसर जिन्हें मिला है, वे सब सौभाग्यशाली है।राज्यपाल श्री पटेल रेडक्रास परिसर में आयोजित भारतीय रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश की राज्य शाखा की प्रबंध समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नव निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की पूरी प्रमाणिकता और निष्ठा के साथ सेवा करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों के उपचार के कार्यों के साथ उनके प्रति मन में संवेदनशीलता और दया का भाव होना जरूरी है। उनकी समस्या को धैर्यपूर्वक सुनना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से उनके दुःख-दर्द में कमी होती है। सकारात्मक, मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है। उनके स्वास्थ्य में सुधार की गति भी बेहतर होती है। उन्होंने रेडक्रास से जुड़े सभी वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठतम का आहवान किया कि वह पीड़ित मानवता की सेवा संकल्प का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करें, जिससे सेवा कार्यों की समाज में व्यापक सराहना हो।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि रेडक्रास संस्था की समाज में सेवा भावी संस्था के रुप में पहचान है। सेवा कार्यों में सहयोग के इच्छुक व्यक्तियों के लिए संस्था की भूमिका मंच के रुप में भी है। रेडक्रास आपदा के समय पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आने वाली प्रभावी संस्था है। इसके गौरव को और अधिक बढ़ाने की जिम्मेदारी निर्वाचित सदस्यों की है। उन्होंने देश, प्रदेश में पीड़ित मानवता की सेवा संकल्प के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

रेडक्रास भोपाल के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गगन कोहले, अपर सचिव राजभवन श्री मनोज खत्री ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में राज्यपाल का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आयुक्त भोपाल संभाग श्री गुलशन बामरा ने स्वागत किया। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button