ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

SpiceJet और IndiGo ने बढ़ाया वेतन, फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य होने पर दी कर्मचारियों को सौगात

SpiceJet and IndiGo Salary : प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट अपने कैप्टंस की सैलरी में न्यूनतम 10 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा स्पाइसजेट ने अपने फ्लाइट ऑफिसर्स की सैलरी में 15 फीसदी और ट्रेनर्स की सैलरी में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं एक अन्य प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने फ्लाइट ऑपरेशन सर्विसेज के धीरे-धीरे पटरी पर लौटने के साथ अपने पायलटों का वेतन आठ फीसदी तक बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हो गई है।

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद अंतरराष्ट्रीय सर्विसेज 28 मार्च, 2022 से फिर से शुरू हुई हैं। पिछले साल 18 अक्टूबर को देश में पूर्ण नियमित घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो गई थीं।

महामारी के चलते हुईं वेतन में कटौती

सीएनबीसी टीवी18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट ने कोविड-19 महामारी के चलते पिछले दो साल के दौरान वेतन में कटौती की थी। स्पाइसजेट ने 29 अप्रैल, 2020 को अपने पायलटों को बताया था कि उन्हें अप्रैल और मई की सैलरी नहीं मिलेगी, लेकिन कार्गो फ्लाइट्स उड़ाने पर उन्हें भुगतान किया जाएगा। इससे पहले एयरलाइन ने कोविड-19 के कारण सैलरी में कटौती की थी, अपने पायलटों की छंटनी की थी और अपने कुछ स्टाफ अवैतनिक अवकाश पर भेज दिया था।

जून, 2020 में स्पाइसजेट ने उन पायलटों के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव किया था, जिनको एयरलाइन के फ्लीट यूटिलाइजेशन के आधार पर भुगतान हो रहा था। हालांकि, 2 नवंबर, 2021 को कंपनी ने इंजीनियरिंग स्टाफ को उनकी सैलरी के साथ साथ ही अन्य सुविधाएं फिर से बहाल करने का भरोसा दिलाया था।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य प्राइवेट एयरलाइन ने अपने पायलटों का वेतन आठ प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इंडिगो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (फ्लाइट ऑपरेशंस) असीम मित्रा ने एक रिलीज में कहा, ‘‘उड़ान सेवाओं के अब सामान्य रूप से शुरू होने के साथ मुझे अपने सभी पायलटों के वेतन में आठ प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ह्यूमन रिसोर्सेज टीम आने वाले हफ्तों में संशोधित सैलरी स्ट्रक्चर की जानकारी देगी।

Related Articles

Back to top button