ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
खेल

बदोनी के छक्‍के से महिला प्रशंसक घायल 

मुम्बई । लखनऊ सुपर जायंट्स की  चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ सातवें मैच में मिली जीत के दौरान क्विंटन डि कॉक के अर्धशतक 61 रन और एविन लुईस के नाबाद 55 रनों की आक्रामक पारी की अहम भूमिका रही। इस दौरान लखनऊ की ओर से आयुष बदोनी ने 9 गेंदों में 2 छक्कों की सहायता से नाबाद 19 रन बनाये पर  इस दौरान उनके एक छक्‍के से एक महिला प्रशंसक घायल भी हो गयी। अंतिम ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी। तब बल्‍लेबाज बदोनी ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही एक छक्‍का लगाया। इस पर गेंद सीधे ही स्‍टैंड में जा गिरी। तब एक महिला प्रशंसक  कैच पकड़ने के प्रयास में घायल भी हो गयी हालांकि उसके कोई गंभीर चोट नहीं लगी।
बदोनी ने लखनऊ की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उन्‍होंने लुईस के साथ मैच विजेता साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 40 रन जोड़े। शिवम  के 19 ओवर में बदोनी और लुईस ने मिलकर कुल 25 रन जोड़े। अंतिम ओवर की तीसरे गेंद पर बादोनी ने एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी।

Related Articles

Back to top button