ब्रेकिंग
रायसेन जिला जेल में सनसनीखेज वारदात: विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली; गंभीर हालत में भोपाल... दतिया के सरकारी SC हॉस्टल में बदहाली: चावल में कीड़े, बेड से बंधा मिला कुत्ता; तहसीलदार के छापे में ... राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी घमासान: नेहरू स्टेडियम को लेकर कांग्रेस और निगम आमने-सामने रायसेन में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा: हेल्थ कैंप के नाम पर 17 बुजुर्गों को भर्ती कर लाखों क... ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगातें; ऑनलाइन KCC पोर्टल और कृषक कवच योज... आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ...
खेल

नेमार के बहुत बड़े प्रंशसक वानिंदु हसरंगा, उनकी तरह सेलिब्रेशन मनाते 

मुंबई । कोलकाता नाइट राइडर्स को 128 रनों पर सिमटने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्पिनर वानिंदु हसरंगा का बड़ा योगदान रहा। हसरंगा ने 20 रन देकर चार विकेट झटके,  इसकारण वह मैन ऑफ द मैच भी रहे। हसरंगा को प्रत्येक विकेट मिलने के बाद यूनिक सेलिब्रेशन मनाते हुए देखा गया। मैन ऑफ द मैच बनने के बाद आखिरकार हसरंगा ने खुलासा किया कि वह ब्राजीली फुटबॉलर नेमार के बड़े फैंन हैं। नेमार भी गोल करने के बाद ऐसे ही सेलिब्रेशन मनाते हैं, इसकारण उन्होंने भी इसतरह का सेलिब्रेशन मनाया। हसरंगा ने इस दौरान अपनी बॉलिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं आज बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास नहीं कर पाया लेकिन अच्छा लगा कि गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाने में सफल रहा। पहले पारी में ओस के कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन जब मैं खेलने जाता हूं, तब कोई दबाव नहीं लेता। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे सफलता मिली।
हसरंगा ने इस दौरान पर्पल कैप पहनकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा- मैं पर्पल टोपी पहनकर बहुत खुश हूं। इस तरह के विकेट बहुत अच्छे होते हैं। बाउंड्री बहुत छोटी होती है। मैंने आज अपनी सामान्य लेंथ से गेंदबाजी की और डॉट बॉल डालने की कोशिश की। इसने अच्छा काम किया मुझे विकेट मिले। आज श्रेयस अय्यर का विकेट निकालने सबसे बढिय़ा था। यहां फील्डिंग मुश्किल थी।

Related Articles

Back to top button