ब्रेकिंग
राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी घमासान: नेहरू स्टेडियम को लेकर कांग्रेस और निगम आमने-सामने रायसेन में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा: हेल्थ कैंप के नाम पर 17 बुजुर्गों को भर्ती कर लाखों क... ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगातें; ऑनलाइन KCC पोर्टल और कृषक कवच योज... आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा
देश

गोठान समूहों की 25 महिलाओं को क्षमतावर्धन हेतु कराया गया क्षेत्रीय भ्रमण

कोण्डागांव : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के द्वारा गोठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर तथा ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने एवं इसके द्वारा गांवों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 25 समूहों की महिलाओं को क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत् क्षेत्रीय भ्रमण कराया गया। इसके तहत् इन महिलाओं को जिले के मल्टी एक्टीविटी गोठानों में विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं उनके विपणन के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें इन गतिविधियों को अपने गांव के गोठानों में संचालित करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया साथ ही इन सफल गोठानों के संचालन के तरीकों के संबंध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इसके तहत् इन महिलाओं को मुरनार, कोंगेरा, बोलबोला, कनेरा आदि गोठानों का भ्रमण कराया गया। जिसमें उन्हें डेयरी, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन, बटेर पालन, सुकर पालन, बकरी पालन आदि की जानकारी दी गई।

जिले में 06 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की होगी स्थापना
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 06 स्थलों पर ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जायेगी। जिसके तहत् ग्राम करनपुर में बेलमेटल से बनी सामग्रियों के लिए, ग्राम चुरेगांव में दुग्ध उत्पादन एवं उसके प्रसंस्करण हेतु, बोरगांव में रेशम बुनकरों हेतु, मसोरा में रेशम उत्पादन केन्द्र में रेशम उत्पादन एवं उसके प्रसंस्करण हेतु, माकड़ी में जैविक चावल उत्पादन एवं प्रसंस्करण हेतु तथा राजागांव में सुगंधित तेल के उत्पादन एवं उनके प्रसंस्करण हेतु ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित किये जायेंगे। इन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की सहायता से राज्य शासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों एवं बिहान समूहों को इससे जोड़कर रोजगार देने का लक्ष्य बनाया गया है। इसके माध्यम से जिले में हजारों की संख्या में रोजगार उत्पन्न होंगे।

Related Articles

Back to top button