ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
मध्यप्रदेश

गेम का खूनी खेल: मोबाइल गेम को लेकर दो युवकों में हुआ विवाद, दोनों ने चाकू से एक दूसरे का काट दिया गला

शहडोल। डिजिटल युग में युवा वर्ग गेम का आदि हो गया है. ये गेम कभी-कभी जानलेवा हो जाता है. मोबाइल गेम को लेकर आपने कई घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन शहडोल में मोबाइल गेम को लेकर हुए विवाद में दो युवकों के बीच चाकू चल गया. दोनों ने एक दूसरे का गला काट दिया. दोनों गंभीर युवकों को इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से एक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है. वह जिदंगी और मौत की जंगल लड़ रहा है.

पूरा मामला केशवाही चौकी क्षेत्र के ग्राम खमरौध का है, जहां दीपक चंद्र केवट और रमेश केवट के बीच मोबाइल गेम को लेकर विवाद छिड़ गया. देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है. दोनों लहूलुहान हो गए. इस मामले की जानकारी लगते ही केशवाही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई.

अलर्ट मोड पर पुलिस: भोपाल में ब्लास्ट की साजिश के बाद चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई गई सुरक्षा, संदिग्धों पर रखी जा रही पैनी नजर

इसके अलावा ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया, जहां दीपचंद की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया. वही रमेश का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. दोनों के गले चाकू से हमले से गहरे चोट के निशान है. जिसमें टांका लगाया गया.

वही दोनों युवक की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर केशवाही पुलिस ने दीपचंद्र के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दीपचंद्र केवट की शिकायत पर रमेश के खिलाफ 326, 294, 506 के तहत मामला कायम कर विवेचना में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button