ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
मध्यप्रदेश

किसान की गोली मारकर हत्या- अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, मृतक के चाचा ने भागकर बचाई जान, इधर नाले में मिला लापता महिला का शव

दतिया। जिले में एक किसान की गोली मारकर हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने किसान दीपक निषाद को खेत में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, वहीं मृतक के चाचा ने भागकर अपनी जान बचाई है।

घटना जिले के डिरोलीपार थाना क्षेत्र की बताई जाती है। गोली मारकर हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात बदमाशों ने किसी पुरानी रंजिश के कारण गोली मारी है या अन्य कोई कारण से। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है। गांव के कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

लापता महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला

न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के झिमर नाला के पास लापता महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। महिला की पहचान 62 वर्षीय विलासवती के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है।

रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत के क्वाटर नम्बर एमक्यू/320 माइंस कालोनी पौराधार निवासी महिला जिनकी मानसिक हालत ठीक नहीं और 26 फरवरी से लापता थी। थाने में गुशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। महिला का शव 50 प्रतिशत सड़ चुका था।

Related Articles

Back to top button