ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
छत्तीसगढ़

आनलाइन सट्टा के लिए किराये से लिए कई मकान

भिलाई। आइपीएल की सीरिज शुरू होने के पहले शहर में कई मकानों में नए किरायेदार रहने के लिए आए हैं। ये किरायेदार कालेज छात्र बनकर रह रहे हैं। जबकि पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्र बनकर किराये पर आए युवा आनलाइन सट्टा के लिए प्रसिद्ध हो चुकी महादेव बुक के आइडी होल्डर हैं।

ये युवा रोजाना लाखों रुपये का दांव लगा रहे हैं। महादेव बुक नाम की साइट बनाने वाले सटोरियों व उनके सहयोगियों ने ही इन युवाओं को अन्य शहरों से यहां पर लाकर रखा है। ताकि आइपीएल के दौरान ये लोग बुकी बनकर सट्टा को संचालित कर सकें।

नेहरू नगर रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर नाम के दो युवकों ने मिलकर महादेव बुक नाम की साइट की शुरुआत की थी। पहले ये दोनों नेहरू नगर में जूस की दुकान चलाते थे।

सट्टा का कारोबार चल पड़ने के बाद दोनों दो साल पहले दुबई चले गए और वहीं से रहकर सट्टा का कारोबार संचालित करने लगे। उन्होंने परंपरागत सट्टा पट्टी वाले खेल को ऑनलाइन प्लेटफार्म दिया और शहर के तीन बड़े व्यापारियों की मदद से इस कारोबार को स्थापित किया।

इसके बाद शहर के कुछ पुराने हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों के साथ ही बेरोजगार युवाओं को इसमें शामिल किया। वर्तमान में महादेव बुक का पूरे देश भर में संचालन हो रहा है। कमीशन पर बैंक अकाउंट खोलकर रुपयों का लेनदेन किया जा रहा है और देश भर में रोजाना करोड़ों रुपये का खेल चल रहा है।

महादेव बुक के देशभर में 35 लाख यूजर हैं और दो साल में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने की जानकारी पुलिस को मिली है। महादेव बुक की एक मास्टर आइडी की कीमत 15 लाख रुपये है और मास्टर आइडी से बुकी को दी जाने वाली आइडी पांच लाख रुपये में बिक रही है। आइपीएल शुरू होने के पहले शहर के कई मकानों में कुछ युवा छात्र बनकर किराये पर रहने के लिए आए हैं।

Related Articles

Back to top button