ब्रेकिंग
Student Suicide Giridih: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जां... JSSC CGL Paper Leak Update: प्रिंटिंग एजेंसी से जुड़ा था अभ्यर्थी राहुल, सीआईडी जांच में कई बड़े खुल... Ranchi Land Scam Update: फर्जी कागजात और अवैध बिक्री के मामले में एसीबी का शिकंजा, पूछताछ जारी Dhanbad Durga Puja 2026: जिला प्रशासन की सख्त तैयारी, पंडालों के लिए एनओसी और डीजे पर पूरी तरह प्रति... PM Modi 25 Glorious Years: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर, देश भर के दिग्गजों ने दी शुभकामनाए... India Alliance Protest: बिना अनुमति प्रवेश और धरने को लेकर कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज, इमरान मसूद... Delhi Traffic Advisory: पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में कई रास्तों पर प्रतिबंध, इन मार्गों... Ranchi Municipal Corporation: पेड़ों की छंटाई और पथ-बत्ती मरम्मत के लिए खरीदी गईं आधुनिक मशीनें, जयप... Ujjain Latest News: आरएसएस प्रचारक विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, नम आंखो... Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ...
मध्यप्रदेश

48 कांग्रेसी सीटों पर रहेगा भाजपा का फोकस

मालवा और निमाड़ की सीटों पर भी अभी से तैयारी

भोपाल । मिशन 2023 को लेकर की जा रही तैयारियों के बीच भाजपा अब उन सीटों पर फोकस करेगी, जिन्हें जीतने में सबसे ज्यादा मुश्किल है। ये सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा चुनाव जीत सकती है। ऐसी 48 सीटें चिन्हित की गई है, जिनके लिए  48 प्रमुख नेताओं से बात की गई है। हालांकि अभी विस्तृत कार्ययोजना नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इन नेताओं को इन सीटों पर अभी से तैयारी करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि गुरूवार को भाजपा के प्रदेश संगठन की अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें रखी गई थीं, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सहप्रभारी पंकजा मुंडे, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। एक महत्वपूर्ण बैठक में 40 प्रमुख नेताओं को अलग से बुलाया गया और उन्हें प्रदेश प्रभारी राव, सहप्रभारी मुंडे, वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। इन नेताओं में मंत्री कमल पटेल, हेमंत खंडेलवाल, गोपीकृष्ण नेमा, सुभाष कोठारी, विनोद शर्मा और संभाग के अन्य भाजपा नेता सहित प्रदेश के कद्दावर नेता शामिल थे। दरअसल इस बैठक में 48 कांग्रेसी सीटों पर चर्चा हुई, जहां भाजपा हारती आई है और उसका यहां जीतना मुश्किल होता है। इन सीटों की जवाबदारी इन नेताओं को दी जा सकती है।  अभी इन नेताओं को किसी प्रकार का कोई काम नहीं दिया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इन्हें उस विधानसभा के चुनावी समीकरण, जातिगत और सामाजिक समीकरण, गुण-दोष तथा वर्तमान विधायक के कामकाज को लेकर सर्वे की तरह एक रिपोर्ट तैयार करना है और उस रिपोर्ट के आधार पर फिर अपना काम करना है। जल्द ही इन नेताओं की दूसरी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विस्तृत कार्ययोजना बताई जाएगी। फिलहाल मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की 96 सीटें हैं, जिसमें से पहले चरण में 48 सीटों पर भाजपा अपनी चुनावी बिछात बिछाने जा रही है।

Related Articles

Back to top button