ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मनोरंजन

कार एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं मलाइका, बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग घर लौटीं एक्ट्रेस !

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेल मलाइका अरोड़ा शनिवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं थीं। कार एक्सीडेंट के बाद उन्हें जल्द अपोलो हाॅस्पिटल ले जाया गया था। इस खबर के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए थे।

वहीं अब  मलाइका के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एक्सीडेंट में घायल एक्ट्रेस की हालत अब ठीक है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें रविवार सुबह यानी 3 अप्रैल 2022 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Bollywood Tadka

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘मलाइका अरोड़ा जिनका कल एक्सीडेंट हुआ था अब वह घर वापस आ गई हैं।  वह पुणे में एक फैशन शो में भाग लेने गई थीं और घर वापस जाते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। उनकी बहन अमृता अरोड़ा और अर्जुन कपूर आज सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लौटे।’

इससे पहले  मलाइका की बहन व एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने कहा था कि मलाइका बेहतर हो रही हैं। एक वेबसाइट को मैसेज के जरिए अमृता ने मलाइका के एक्सीडेंट की पुष्टि की थी। मैसेज में लिखा था-‘मलाइका अब बेहतर हो रही हैं। उन्हें कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।’

मलाइका की कार का एक्सीडेंट 2 अप्रैल 2022 को मुंबई-पुणे हाईवे पर खोपोली के पास हुआ था। हादसा उस वक्त हुआ, जब मलाइका पुणे से लौट रही थीं और मुंबई-पुणे हाईवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास कुछ कारें आपस में टकरा गईं, इसमें उनकी रेंज रोवर कार भी शामिल थी। हादसे के बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मलाइका का सीटी स्कैन भी हुआ जो ठीक निकला।’

वहीं खोपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश कालसेकर ने कहा था मलाइका के रेंज रोवर की दुर्घटना दो टूरिस्ट कारों के बीच हुई।हमें तीनों कारों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है और अब हम यह समझने के लिए मालिकों से संपर्क करेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था। यह जांच कर FIR दर्ज की जाएगी कि,दुर्घटना कैसे हुई और किसने गलती की थी।

Related Articles

Back to top button