ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...
देश

काशी विश्वनाथ पहुंचे नेपाल के PM शेर बहादुर, महादेव का किया जलाभिषेक

वाराणसी: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा काशी पहुंच कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन किया। बाबा दरबार के गर्भगृह में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ नेपाल के पीएम ने बाबा काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसके पहले उन्होंने काल भैरव मंदिर में भी पूजा अर्चन की। शेर बहादुर नए वृद्ध आश्रम की नींव रखेंगे।

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने दल के साथ रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे। दिल्ली से विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे नेपाल के पीएम का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी और नेपाल के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। एयरपोर्ट से शहर की ओर जाने के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button