ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
विदेश

टाइफून Kammuri की चपेट में फ‍िलीपींस, हजारों लोगों ने पलायन किया, अलर्ट जारी

मनीला । फिलीपींस के पूर्वी प्रांत में आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आए तुफान के कारण हजारों लोग अपने घर से पलायन कर गए। इस तुफान के कारण हजारों मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए। तुफान का असर यहां के एयरपोर्ट पर भी दिखा। भारी बारिश के कारण यहां का एयरपोर्ट जलमग्‍न हो गया। तूफान के कारण देश में लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इसके चलते फ‍िलीपींस की राजधानी मनीला में जनजीवन प्रभावित हुआ है।इस तुफान की अधिकतम गति 235 किलोमीटर (146 मील) दर्ज की गई।

अब यह तुफान द्वीप प्रांतों और मनीला के दक्षिण में स्थित तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। फ‍िलीपींस सरकार ने इस तुफान से किसी की मौत या घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं दी है। टाइफून कम्मुरी Kammuri ने मध्यरात्रि से पहले सोर्सगोन प्रांत के गुबाट शहर में दस्‍तक दिया। इसके बाद यहां के क्यूजोन प्रांत से हाेता हुआ पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को तुफान ने पूर्वी प्रांत में दस्‍तक दिया। अब यह तुफान मनीला के दक्षिण में स्थित तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।

टाइफून कम्मुरी Kammuri की तेज़ बारिश और हवा ने अल्बे प्रांत के लेगाज़पी शहर में हवाई अड्डे को क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज हवाओं ने एयरपोर्ट की छत को क्षति ग्रस्‍त कर दिया। छत का एक हिस्‍सा ढह गया।स्थानीय समाचार की रिपोर्टों के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। मनीला का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तूफान के चलते बंद कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने तूफान से हाई अलर्ट जारी किया है। ऑफिस ऑफ सिविल डिफेंस ने कहा कि आंधी-तूफान और भूस्खलन की आशंका वाले तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले घरों को छोड़ने का आदेश दिया है। तूफान से पहले 100,000 से अधिक निवासियों को अन्‍य जगहों पर शिफ्ट किया गया गया है।

तुफान के चलते तट रक्षकों को समुद्री यात्रा ने करने की चेतावनी जारी की गई है। करीब छह हजार से अधिक यात्रियों ने अपनी यात्रा निलंबित कर दिया है। हजारों मालवाहकों को रोक दिया गया है। फिलीपींस ने दक्षिण पूर्व एशियाई खेलों में एक टेनिस मैच को रद कर दिया है, क्योंकि बारिश ने एक बाहरी अदालत को डुबो दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button