ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ FIR, गुंडागर्दी और छेड़छाड़ के आरोप धमतरी के मगरलोड में धान उपार्जन में लापरवाही बरतने वाला खाद्य निरीक्षक निलंबित बार बालाओं का अश्लील डांस बीजेपी के लिए कला है तो ये उनकी संस्कृति है, छत्तीसगढ़ की नहीं: दीपक बैज छत्तीसगढ़ में जारी रहेंगे श्रम सुधार, श्रमिकों को मिली 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद: लखन लाल देव... जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में डॉ अखिल जैन देंगे व्याख्यान, 5 लाख किसानों को दे चुके हैं निशुल्क प्रश... बालोद में धान खरीदी को लेकर कांग्रेस नाराज, कलेक्टर से मिलकर दर्ज कराई शिकायत कोंडागांव में धान उठाव नहीं होने से किसान परेशान, नेशनल हाईवे पर लगाई गाड़ियां, सैकड़ों वाहन फंसे धान खरीदी केंद्र में हुई अनियमितता पर एक्शन, ऑपरेटर और समिति प्रबंधक बर्खास्त साध्वी हर्षा गंगा में डुबकी लगा मौनी अमावस्या पर फैशन मॉडल बन होंगी प्रकट, उतारेंगी भगवा चोला गांव की महिला को प्रेग्नेंसी से गंभीर खतरा, प्रोटोकॉल छोड़ हाल जानने पहुंचे सागर कलेक्टर
देश

अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में रोड शो कर जनता से मांगा 5 साल का एक अवसर

अहमदाबाद | पंजाब फतह करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अब गुजरात का रुख किया है| शनिवार को आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्वी अहमदाबाद में रोड शो शक्ति प्रदर्शन किया| ‘जाग गया भाई जाग गया आम आदमी जाग गया| जीत गया भाई जीत गया आम आदमी जीत गया| पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से| भ्रष्टाचार का एक ही हाल, केजरीवाल केजरीवाल’ जैसे नारों के साथ अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया| अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात और गुजरातियों के प्रेम और सम्मान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं| गुजरात में पेपर लीक होना मानो एक फैशन बन गई है| इस लिकेज को बंद करना जरूरी है| गुजरात में हर जगह लीकेज है| शिक्षा बिक रही है| उन्होंने कहा कि कमल का फूल कीचड़ में उगता है और कीचड़ को साफ करने के लिए हमेशा झाडू की जरूरत पड़ती है| भ्रष्टाचार के इस कीचड़ को साफ करने के लिए गुजराती हाथ में झाडू पकड़े यह अब जरूरी हो गया है| केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने भ्रष्टाचार खत्म किया| पंजाब में भगवंत मान ने गिनती के दिनों में ही भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया| गुजरात में पिछले 25 सालों से भाजपा सत्ता में है, इसके बावजूद भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ| मैं किसी पार्टी के खिलाफ बोलने नहीं आया, बल्कि यह कहने आया हूं कि मुझे भी एक अवसर दो| मैं गुजरात और गुजरातियों को जिताने आया हूं| हमे केवल 5 वर्ष दो और अगर आप को हमारी सरकार पसंद नहीं आए तो बदल देना| उन्होंने कहा कि हम जो तिरंगा लेकर आए हैं वह लोगों में राजनीति नहीं बल्कि देशभक्ति है| दिल्ली में हमने स्कूल और अस्पताल में सुधार किया है| बिजली 24 घंटे दी जातीहै| पंजाब में प्राइवेट स्कूलें अब फीस में एक रुपया भी नहीं बढ़ा पाएंगी| 25 हजार नई नौकरियां सृजन किया है| भगवंत मान ने कहा कि खोडियार माता के हमें आशीर्वाद प्राप्तहै| हमारी लड़ाई में खोडियार माता हमें शक्ति दे यही उनसे प्रार्थना है| गुजरातियों में देशभक्ति में कोई कमी नहीं है| भीड़ और तिरंगा अरविंद केजरीवाल के लिए कोई नई बात नहीं है| दिल्ली और पंजाब तो हमने जीत लिया है अब गुजरात हमारी लक्ष्य है| केजरीवाल के रोड शो में हजारों की संख्या लोग तिरंगे के साथ शामिल हुए| रोड शो में गुजरात प्रदेश आप के प्रमुख गोपाल इटालिया और इशुदान गढवी समेत पार्टी नेता शामिल हुए| दूसरी ओर भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के रोड में पैसे देकर लोगों की भीड़ जुटाई गई और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है|

Related Articles

Back to top button