ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
व्यापार

SBI DEBIT CARD यूजर्स घर बैठे हासिल कर सकते हैं डेबिट कार्ड पिन और ग्रीन पिन, फॉलो करें ये स्टेप्स

आज देश में लगभग हर काम डिजिटल तरह से किया जा रहा है. बैंकिंग सर्विस में भी ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं ऑनलाइन दी जा रही हैं. ऑनलाइन मनी ट्रांसफर हो या फिर लोन लेने जैसी सुविधाएं, आजकल आप सभी कुछ घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. इसी श्रेणी में हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर घर बैठे ऑनलाइन डेबिट कार्ड पिन जनरेट करने की जानकारी दी है. अब इस काम के लिए आपको बार-बार बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे.

ट्वीट के जरिए दी जानकारी

बैंक ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर कहा कि बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप डेबिट कार्ड पिन और ग्रीन पिन टोल फ्री IVR सिस्टम के जरिए जनरेट कर सकते हैं. किसी भी तरह की परेशानी का सामना करने पर आप 1800 1234 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं. ब्‍याज

फॉलो करें ये स्टेप्स

1. अगर आप भी अपने sbi डेबिट कार्ड के लिए पिन जनरेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800 1234 पर कॉल करना है.2. इसके बाद आपको एटीएम/ डेबिट कार्ड से जुड़ी सर्विस के लिए नंबर 2 प्रेस करना है. 3. इसके बाद आपको पिन जनरेट करने के लिए 1 नंबर प्रेस करना करना होगा.4. अगर आप अपने बैंक खाते के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही फोन कर रहे हैं तो 1 नंबर बटन दबाएं. 5. कस्टमर सर्विस से बात करने के लिए 2 नंबर दबाएं.6. 1 नंबर का सिलेक्शन करने के बाद आपको अपने ATM कार्ड जिसका ग्रीन पिन आप जनरेट करना चाहते हैं उसके आखिर के 5 डिजिट दर्ज करें.

ये भी पढ़ें–LPG Cylinder: क्या आप जानते हैं गैस सिलेंडर के ऊपर लिखे इन अंकों का मतलब? छिपा है परिवार की सुरक्षा का राज7. इसके बाद ध्यान से इसे दर्ज कर 1 प्रेस कर इसे कन्फर्म करें.8. री-एंटर करने के लिए 2 नंबर ऑप्शन प्रेस कर सकते हैं.9. अपने अकाउंट नंबर के लास्ट 5 डिजिट यहां आपको दर्ज करने हैं.10. 1 अंक को प्रेस कर अपना सिलेक्शन कन्फर्म करें. री-एंटर के लिए 2 अंक दबा सकते हैं.11. इसके बाद अपने जन्म की तारीख दर्ज करें. इतना कन्फर्म करते ही आपका ग्रीन पिन जनरेट हो जाएगा. और कुछ समय में आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button