ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

Uma Exports IPO के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

उमा एक्सपोर्ट्स की शुरुआत 1988 में में हुई थी. यह कंपनी कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, संयुक्त अरब अमेरात, श्रीलंका, बांग्लादेश और म्यांमार में दाल और मसालों का निर्यात करती है.

Uma Exports IPO Share Allotment: स्टॉक मार्केट के सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में तमाम उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है. इस बीच खबर ये है कि दाल-मसालों का आयात-निर्यात करने वाली कंपनी उमा एक्सपोर्ट के आईपीओ का आज अलॉटमेंट किया जाएगा. जिन लोगों ने 60 करोड़ के इस पब्लिक इश्यू के लिए आवेदन किया है वे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं.

उमा एक्सपोर्ट्स (Uma Exports) का पब्लिक इश्यू 28 मार्च को खुला और 30 मार्च को बंद हुआ था. कंपनी का इश्यू आखिरी दिन तक 7.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था. अगर आपने भी उमा एक्सपोर्ट आईपीओ के लिए आवेदन किया है तो आप अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए बीएसई की वेबसाइट bseindia.com पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आधिकारिक रजिस्टार की वेबसाइट पर भी आईपीओ के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है.

BSE पर चेक करें

सबसे पहले आपको www.bseindia.com वेबसाइट पर जाना होगा. आप https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा. इसपर इक्विटी का विकल्प चुनें. आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना है उसका नाम सेलेक्ट करें.

अब अपना एप्लिकेशन नंबर डालें. इसके नीचे आपको अपने PAN कार्ड की डिटेल डालनी होगी. इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वैरिफाई करें. अब सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा.

उमा एक्सपोर्ट

Uma Exports का कहना है कि आईपीओ से इकट्ठा होने वाले फंड का इस्तेमाल अपनी कामकाजी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. उमा एक्सपोर्ट्स की शुरुआत 1988 में में हुई थी. यह कंपनी कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, संयुक्त अरब अमेरात, श्रीलंका, बांग्लादेश और म्यांमार में दाल और मसालों का निर्यात करती है.

Related Articles

Back to top button