ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

15 साल से ज्यादा पुराने या भंगार हो चुके वाहनों को स्क्रैप करवाने पर नया वाहन लेने पर टैक्स में मिलेगी छूट

भोपाल । देश में पुराने वाहनों को नष्ट करने के लिए नई स्क्रैप पॉलिसी लागू हो गई है। इसके तहत कोई भी वाहन मालिक अपने वाहन को 15 साल से ज्यादा पुराना होने पर या इससे पहले भी भंगार हो जाने पर नष्ट कर सकेगा। विभाग भी किसी भी वाहन को ऐसी स्थिति में पाता है तो नष्ट करवाने के आदेश दे सकेगा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वाहनों को स्क्रैप करने के लिए शहर में एक भी स्क्रैप यार्ड अब तक शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण शासन की नीति का न तो पालन हो पाएगा, न ही वाहन मालिकों को वाहन स्क्रैप करवाने के बाद नया वाहन लेने पर मिलने वाली छूट का लाभ मिल पाएगा।
देश में पुराने वाहनों से होने वाले प्रदूषण और हादसों को रोकने के लिए कुछ समय पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश में पहली बार वाहन स्क्रैप पॉलिसी तैयार की थी। इसे 3 अप्रैल से ही पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत कोई भी वाहन भंगार होने पर वाहन मालिक या जरूरी समझे जाने पर शासकीय विभाग स्क्रैप करवा सकेगा। वाहन मालिक स्वेच्छा से यह काम करें, इसके लिए शासन ने उन्हें पुराने वाहन को स्क्रैप करवाने पर नया वाहन लेने पर टैक्स और फीस में छूट का प्रावधान भी किया है। लेकिन शासन ने जितनी गंभीरता इस पॉलिसी को बनाने में दिखाई उतनी इसे लागू करने में नजर नहीं आ रही है, क्योंकि भोपाल में अब तक एक भी स्क्रैप यार्ड नहीं खुला है। इसके चलते वाहन मालिक चाहकर भी अपना वाहन स्क्रैप नहीं करवा सकते। अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में देवास में एक स्क्रैप यार्ड शुरू हुआ है, जहां पर जाकर वाहन मालिक चाहें तो वाहन को स्क्रैप करवा सकते हैं, वहीं जल्द ही भोपाल में भी स्क्रैप यार्ड शुरू होंगे।
टैक्स में छूट के साथ ही नए वाहन पर वीआईपी नंबर भी लेने की छूट
शासन ने स्क्रैप पॉलिसी के प्रति लोगों को ज्यादा से ज्यादा उत्साह दिखाने के लिए टैक्स में छूट के साथ ही पुराने वाहन का वीआईपी नंबर भी नए वाहन पर ट्रांसफर किए जाने की व्यवस्था बनाई है। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति अपने पुराने वाहन को स्क्रैप करवाता है तो परिवहन विभाग उस वाहन के वीआईपी नंबर को उसी श्रेणी के वाहन पर उसी वाहन मालिक के नाम पर ट्रांसफर भी कर देगा। इसके लिए वाहन मालिक को नंबर लेते वक्त चुकाई गई राशि या 15 हजार रुपए जो ज्यादा हो वो चुकाना होगी, लेकिन इससे वह अपने पसंदीदा नंबर को गाड़ी नष्ट हो जाने के बाद भी नई गाड़ी पर रख सकेगा। कई वाहन मालिक इस व्यवस्था के तहत भी अपने काफी पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाना चाहते हैं, लेकिन स्क्रैप यार्ड न होने के कारण उन्हें इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है।

Related Articles

Back to top button