ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मध्यप्रदेश

शाजापुर के खड़ी डोडिया गांव में हिस्ट्रीशीटर के घर चला बुलडोजर, किया जमींदोज

शाजापुर।   शाजापुर जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र की पोलायकला पुलिस चौकी के ग्राम खड़ी डोडिया में सोमवार को पुलिस और प्रशासन द्वारा हिस्ट्रीशीटर बदमाश के दो मंजिला मकान को ढहाया गया है। करीब आधे घंटे की मशक्कत में मकान का अधिकांश हिस्सा ढहा दिया गया है, कार्रवाई अभी भी जारी है। एसडीएम शुजालपुर सत्येंद्र सिंह और एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि सुरेश उर्फ राका का दो मंजिला मकान गिराया गया है। एसडीओपी मालवीय और एसडीएम सिंह के अनुसार राका पर तीन दर्जन अपराध दर्ज हैं। उसने अवैध कब्जा कर दो मंजिला मकान बनाने के साथ ही ग्रामीणों की करीब 80 बीघा कृषि भूमि पर भी कब्जा कर रखा है।

एसडीएम का कहना है कि मामले में पीड़ित सामने आएंगे तो नियमानुसार कार्यवाही कर खेती की जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा। अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा राका को पूर्व में कई नोटिस दिए गए थे। किंतु उसका कोई असर देखने को नहीं मिला। जिस पर सोमवार को प्रशासन और पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से अवैध मकान ढहाया गया है।

Related Articles

Back to top button