ब्रेकिंग
TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता... Jamia Millia Islamia Controversy: यूनिवर्सिटी की दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम' के ना... Bhagalpur Riots History: 24 अक्टूबर 1989 के काले दिन की कहानी, तातारपुर हिंसा से लेकर लोगाइन नरसंहार... Fodder Scam Case: 25 साल से फरार चल रहा चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल... Global Defence Market: रक्षा उत्पादन में ग्लोबल पावर बना भारत, 80 से अधिक देशों को हो रहा हथियारों औ... Sharad Purnima Upay: शरद पूर्णिमा पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की आराधना, बरसेगी विशेष कृपा और मिलेगा सुख...
देश

यहां सिर्फ 85 रुपए में बिक रहा है घर, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग!

कोरोना महामारी (COVID-19 Pandemic) की वजह से कई देशों में लोगों के बनते काम बिगड़ गए. दुनियाभर में हजारों-लाखों लोग ऐसे थे, जिनको बहुत नुकसान हुआ. बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे सिटीज में भी प्रॉपर्टी के दामों में गिरावट आई है. दुनियाभर के कई देशों में मकान की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. यही वजह है कि आधे दाम पर भी फ्लैट और घर बेचने को तैयार हैं. फिलहाल, इटली का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे.

शख्स ने एक प्रोजेक्ट के तहत खरीदा सस्ता घर

कुछ देशों में पुराने घरों को बेचने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ एक डॉलर या एक यूरो में स्कीम लाई. उदाहरण के लिए इस मामले को लें. ‘द मिरर’ की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन में रहने वाला एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति, जिसने इटली स्थित सिसिली के मुसोमेली में सिर्फ एक यूरो (85 रुपए) में एक छोटा सा घर खरीदा था. इस जगह पर बसने के लिए खरीददार लोग टूट पड़े. हालांकि शख्स को अब वह जगह छोड़नी पड़ रही है, क्योंकि शर्त के मुताबिक उसे उस पुराने घर को तीन साल के भीतर रीनोवेट करना था, लेकिन शख्स को लंबे समय से रीनोवेट के लिए लेबर नहीं मिले.

ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने बताया आखिर क्या थी समस्या

डैनी मैक्कुबिन ने सिसिली के कैल्टानिसेटा प्रांत स्थित मुसोमेली में मौजूद कस्बे में एक घर खरीदा. दावा किया जाता है कि मुसोमेली की स्थापना 14वीं शताब्दी में मैनफ्रेडो तृतीय चियारामोंटे द्वारा ‘मैनफ्रेडी’ (Manfredi) नाम से की गई थी. वर्तमान में, विदेशियों को इस जगह पर बसाने के लिए ‘Case 1 Euro’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई. इस प्रोजेक्ट के तहत मैक्कुबिन ने यहां एक यूरो (करीब 85 रुपए) में घर खरीदा.

मजदूरों की कमी की समस्या से जूझ रहा इटली

इटली में मालिक बनने से पहले मैक्कुबिन 17 साल से ब्रिटेन में रह रहे थे. घर खरीदने के ठीक एक साल बाद उन्हें रीनोवेट करने के लिए लेबर नहीं मिले, क्योंकि पिछले कई महीनों से इटली पूरे देश में मजदूरों की कमी की समस्या से जूझ रहा है. नतीजतन, मैक्कुबिन को यह प्रॉपर्टी बेचनी पड़ी. उन्होंने बताया कि घर को रीनोवेट करने के लिए बिल्डर नहीं मिल रहे. समय के साथ घर की स्थिति और भी खराब होती चली गई.

Related Articles

Back to top button