ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
देश

गणतंत्र दिवस पर इतिहास रचेंगी भावना कांत, बनेंगी परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर महिला फाइटर पायलट भावना कांत इतिहास रचने को तैयार हैं। वह वर्तमान में राजस्थान एयरबेस में तैनात हैं और मिग -21 बाइसन लड़ाकू विमान उड़ाती हैं, जो भारतीय वायु सेना (IAF) की झांकी का हिस्सा होगा। इसमें  हल्के लड़ाकू विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और सुखोई 30 फाइटर प्लेन शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्विटर पर उन्हें इसके लिए बधाई दी है और इसे पूरे देश के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

28 वर्षीय भावना कांत भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट दल में शामिल तीन महिलाओं में से एक हैं। वह अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ 2016 में वायुसेना में शामिल हुईं। बिहार के दरभंगा की रहने वाली, कांत बेगूसराय में पैदा हुईं और बरौनी रिफाइनरी डीएवी पब्लिक से अपनी स्कूली शिक्षा और बेंगलुरु के बीएमएस कॉलेज से इंजीनियरिंग की। वह बचपन से ही पायलट बनना चाहती थीं। साल 2018 में उन्होंने अकेले लड़ाकू विमान उड़ाकर इतिहास रचा था। उन्होंने इस दौरान 30 मिनट तक लड़ाकू विमान (मिग 21) था। वह ऐसा करने वाली भारतीय वायुसेना की दूसरी महिला पायलट बनी। इससे पहले फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी मिग-21 बाइजन एयरक्राफ्ट अकेले उड़ाकर यह करनामा किया था।

गणतंत्र दिवस परेड में राफेल शामिल होगा

बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाईपास्ट का समापन लड़ाकू विमान राफेल से होगा। पहली बार होगा जब यह लड़ाकू विमान गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा। गौरतलब है कि पिछले साल फ्रांस से आठ राफेल विमान भारत आए। भारत ऐसे 36 विमान खरीदने का सौदा किया। यह सौदा 59 हजार करोड़ का है। अगले दो साल में 36 विमान वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। वायुसेना के अनुसार परेड में वायुसेना के कुल 38 विमान शामिल होंगे। फ्लाईपास्ट को दो हिस्सों में होगा। पहली परेड की योजना सुबह 10.04 बजे से लेकर 10.20 बजे तक और दूसरा 11.20 बजे से 11,45 बजे तक होगा।

Related Articles

Back to top button