ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, कोहरे मे तीन वाहन टकराए 14 की मौत 10 घायल

जलपाईगुड़ी।  जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जल ढाका नदी के निकट हाईवे पर मंगलवार की रात 9:15 बजे कोहरे की धुंध के कारण बोल्डर ट्रक से दो अन्य वाहन टकरा गए इस घटना में 14 लोगों की मौत और 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर भारी तादाद में धूपगुड़ी थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत जलपाईगुड़ी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात नौ बजे एक बोल्डर लोडेड ट्रक (दस पहिया) डब्ल्यू बी 61ए/ 2492 मायानाली (नेशनल हाइवे 31डी) से गुजर रहा था और मयनागुड़ी की ओर दाहिनी ओर से आगे बढ़ रहा था और एक टाटा मैजिक और एक मारुति वैन डब्ल्यू बी 85 / 0221 और डब्ल्यू बी75 / 4694 और कार डब्ल्यू बी 72आर/ 1088 विपरीत दिशा से धुपगुड़ी की ओर आ रही थी। कोहरे की धुंध के कारण पहला वाहन अचानक ट्रक से टकराया और ट्रक अपने दाहिने साइड के पहिए का संतुलन खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया और बाद में गलत साइड से आ रहे अन्य दो वाहन लॉरी के बाईं ओर एक के बाद एक टकरा गए जिससे वाहन का टायर फट गया । शव वाहन में लदे बोल्डर इन 2 वाहनों पर गिर गए।

आईसी धुपगुड़ी और पुलिस बल लेकर कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण और डीएसपी अपराध, इंस्पेक्टर मयनागुड़ी मौके पहुंच और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों इलाज के लिए भिजवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से कुछ घायल लोगों की जान बच गई। लगभग 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी सभी को धुपगुड़ी अस्पताल में भेजा गया और बाद में घायलों की गंभीर हालत देख उन्हें जलपाईगुड़ी अस्पताल भेज दिया गया। लगभग 15 व्यक्ति घायल हैं। क्रेन लाए गए। कई टक्करों के प्रभाव के कारण ट्रक के चार पहिये वाहन से निकाले गए।

स्थानीय लोगों से यह पता चला कि ट्रक नंबर डब्ल्यू बी61 / 2492 के सामने एक अज्ञात ट्रक था और उस ट्रक की गति धीमी हो गई थी। ट्रक नंबर 2492 उस ट्रक को ओवरटेक कर रहा था लेकिन छोटे वाहन गलत साइड से इतनी तेज़ी से आ रहे थे। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button