ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
व्यापार

इस साल एक करोड़ टन से ज्यादा रह सकता है गेहूं का निर्यात, जानें क्या बोले पीयूष गोयल?

Wheat Exports: पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रविवार को कहा कि ग्लोबल मार्केट में बढ़ती मांग की वजह से देश का गेहूं निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में एक करोड़ टन के पार जाने की उम्मीद है.

Wheat Exports: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रविवार को कहा कि ग्लोबल मार्केट में बढ़ती मांग की वजह से देश का गेहूं निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में एक करोड़ टन के पार जाने की उम्मीद है. गेहूं निर्यात 2021-22 में 70 लाख टन (15,000 करोड़ रुपये से अधिक) को पार कर गया था जबकि 2020-21 में यह आंकड़ा 21.55 लाख टन रहा था. वर्ष 2019-20 में यह महज दो लाख टन (500 करोड़ रुपये) रहा था.

जारी रखेंगे गेहूं निर्यातगोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बड़े पैमाने पर गेहूं निर्यात जारी रखेंगे और उन देशों की जरूरतें पूरी करेंगे जिन्हें संघर्षरत क्षेत्रों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है. मेरा मानना है कि इस बार हमारा गेहूं निर्यात बहुत आसानी से 100 लाख टन से पार निकल जाएगा.’’

सितंबर में पक जाएगी गेहूं की फसलगेहूं की ग्लोबल आपूर्ति में रूस और यूक्रेन की करीब एक चौथाई हिस्सेदारी रहती आई है. इन दोनों देशों में गेहूं की फसल इस साल अगस्त और सितंबर में पक जाएगी. गोयल ने कहा कि किसान भी गेहूं का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं और गुजरात तथा मध्य प्रदेश जैसे क्षेत्रों से पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक आयात हो रहा है.

मिस्र से चल रही है बातचीतगेहूं निर्यात के बारे में मिस्र से भारत की अंतिम दौर की बातचीत चल रही है जबकि चीन और तुर्की के साथ भी संवाद चल रहा है. इस अवसर पर विदेश व्यापार महानिदेशक (DGFT) संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि अन्य बंदरगाहों से निर्यात सुगम बनाने के लिए वाणिज्य विभाग, खाद्य एवं जन सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं. ज्यादातर निर्यात कांडला बंदरगाह से होता है.

Related Articles

Back to top button