ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
व्यापार

हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17000 के पार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 214 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 56,677 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 57 अंक या 0.34 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,016 के स्तर पर कारोबार की शुरूआत की। बाजार खुलने के साथ लगभग 1458 शेयरों में तेजी आई, 512 शेयरों में गिरावट आई और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे, वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला, एचयूएल और एचडीएफसी लाइफ इस सूची में रहे। इससे पहले बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में तेज गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 703 अंक या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 56,463 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 215 अंक या 1.25 फीसदी फिसलकर 16,958 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button