ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
व्यापार

अहमदाबाद मुख्यालय में गौतम अडानी से मिले बोरिस जॉनसन

अहमदाबाद में हुई इस मुकालात के दौरान बोरिस जॉनसन और गौतम अडानी में दोनों देशों के बीच के कई मामलों पर चर्चा हुई। बातचीत में एनर्जी ट्रांजीशन, क्लाइमेट एक्शन , एरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी और ह्यूमन कैपिटल के क्षेत्र में विकास समेत कई मुद्दे अहम रहे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को अहमदाबाद में भारतीय उद्योगपित और दुनिया के छठे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी से मुलाकात की। दोनों के बीच मुलाकात अहमदाबाद के शांतिग्राम में स्थित अडानी समूह के मुख्यालय में हुई। बता दें कि किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह पहला गुजरात दौरा है।अडानी समूह के मुख्यालय में पहुंचने पर चेयरमैन गौतम अडानी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जॉनसन का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान बोरिस जॉनसन और गौतम अडानी के बीच एनर्जी ट्रांजीशन, क्लाइमेट एक्शन, एरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी और ह्यूमन कैपिटल के क्षेत्र में विकास समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अहमदाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई शुरुआती किताबों में से एक ‘गाइड टू लंदन’ जो कि कभी पब्लिश नहीं की गई और महात्मा गांधी के शिष्य बने मेडेलीन स्लेड या मीराबेन की आत्मकथा ‘द स्पिरिट्स पिलग्रिमेज’ भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री को साबरमती आश्रम की ओर से उपहार में दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button