ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
धार्मिक

घर में वास्तु से जुड़ी ये गलतियां बनती हैं राहु दोष का कारण, छिन जाता है सुख-चैन!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु एक ऐसा ग्रह है जिसका बिगड़ने पर व्यक्ति को जीवन भर परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं. राहु के प्रतिकूल होने का कारण आपके कर्म भी होते हैं और वास्तु से जुड़े कुछ दोष भी. कई बार लोग जाने-अनजाने में वास्तु से जुड़ी ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे कुंडली में राहु की स्थिति खराब हो जाती है. आइए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं.

बिस्तर पर बैठकर खाना

वास्तु के मुताबिक, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे राहु नकारात्मक प्रभाव देने लगता है. जिस घर के लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं, उनको हमेशा आर्थिक तंगी रहती है, इसलिए बेड पर बैठकर खाना न खाएं. अगर आप जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं तो आपको अपने जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

दक्षिण-पश्चिम दिशा से जुड़ी गलती

वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम दिशा को नैऋत्य कोण कहते हैं और इस दिशा का संबंध राहु से होता है. ऐसे में दक्षिण-पश्चिम दिशा में घर के दरवाजे नहीं होने चाहिए, वरना राहु का नकारात्मक प्रभाव जीवन में बढ़ सकता है. साथ ही, नैऋत्य कोण में कभी भी टॉयलेट या बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए. मान्यता है कि इस दिशा में राहु का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे जीवन की सुख-शांति दूर हो जाती है.

घर में कांटेदार पौधे लगाना

घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि इनकी वजह से राहु का प्रभाव बढ़ने लगता है. वास्तु की मानें तो घर में कांटेदार पौधे होने से परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और करियर में भी परेशानियां आती हैं. आप कांटेदार पौधे घर से बाहर किसी खुली जगह पर रख सकते हैं, लेकिन घर के अंदर इन्हें नहीं रखना चाहिए.

घर में कूड़ा जमा करना

आपके घर में जितना कूड़ा-कबाड़ा होगा या फिर आपका घर जितना अव्यवस्थित होगा, उतना ही आपको राहु के दुष्प्रभावों का सामना आपको करना पड़ सकता है. इसी कारण घर में कभी भी कूड़ा-कबाड़ या बिना जरूरत की चीजों को गलती से भी नहीं रखना चाहिए, खासकर पूजा-स्थल, किचन और बेडरूम गंदगी जमा करने से आपको बचना चाहिए.

Related Articles

Back to top button