ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...
मध्यप्रदेश

धार में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत, एक घायल

धार: नगर के अर्जुन कॉलोनी क्षेत्र में फड़के स्टूडियो की पहाड़ी पर मंगलवार को दोपरर 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभरी रूप से जख्मी हुआ है। इसका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं तीनों बच्चों के शव जिला चिकित्सालय पहुंचाए गए हैं।

घटना के दौरान बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे। ये बच्चे मैदान में खेल रहे थे। तभी अचानक तेज वर्षा से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और तीन बच्चें का जीवन समाप्त हो गया।

मंगलवार अचानक खराब हुआ मौसम

मंगलवार को अचानक से तेज वर्षा और गरज की आवाज सुनाई दी। लगभग शाम 4:30 बजे अचानक से भीषण गरजना हुई। इसमें बिजली गिरने की आशंका थी। आमतौर पर जिला मुख्यालय पर इस तरह की कभी घटना नहीं हुई थी। आकाशीय बिजली गिरने के कारण किसी की मौत भी पिछले तीन दशक से अधिक से भी समय में धार में नहीं हुई।

10 से 15 साल है बच्चों की उम्र

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के पास ये घटना हुई। फड़के स्टूडियो के बाहरी मैदान के एक नीम के पेड़ के नीचे बच्चे पानी से बचने के लिए खड़े थे। अचानक से गिरी बिजली में तीन बच्चे चपेट में आ गए। इसमें 15 वर्षीय पंकज, 10 वर्षीय गणेश और 10 वर्षीय विजय की मौत हो गई। घटना में 15 वर्षीय शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका उपचार जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button