ब्रेकिंग
Bhilai Steel Plant News: JLN अस्पताल के निजीकरण की चर्चा से हड़कंप, कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्... Kanker Crime News: बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत वन विभाग की बड़ी कार... MCB News: सोनवर्षा गांव में राशन वितरण में बड़ा घोटाला, 111 परिवारों को नहीं मिला अनाज; कलेक्टर से की... Raipur Buldozer Action: नकटी गांव में घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; मुआवजा और पुनर... Bilaspur News: NH-130 मुआवजा विवाद में किसानों की बड़ी जीत, कोर्ट ने 26 लाख रुपये भुगतान के दिए आदेश National Doctors Day: 'असली औषधि' बने डॉ. भेषज कुमार रामटेके, 23 सालों से नक्सल प्रभावित अंतागढ़ में... Khairagarh News: साल्हेवारा में 18 वर्षीय युवक ने उठाया जानलेवा कदम, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर Inspiration Story: निजी संपत्ति बेचकर बनाया था अस्पताल, अब रेडक्रॉस सोसाइटी देगी संत सुखदास साहेब के... Durg News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़की जनता, कलेक्ट्रेट के बाहर मीटर तोड़कर किया विरोध प्रदर्शन Korba News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, महिला के वेश में आए बदमाशों ने मचाया कोहराम; कट्टा और बाइक...
मध्यप्रदेश

मप्र में आज हो सकती है गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी

भोपाल । मध्यप्रदेश में आज कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। प्रदेश के खंडवा, खरगोन के अलावा ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं–कहीं गरज–चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को राजधानी में भी बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना बढ़ गई है। इसी क्रम में बुधवार को लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी हवाएं चलने के कारण बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहने के आसार हैं। उधर बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य रहा। साथ ही मंगलवार के न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्‍सियस की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में अफगानिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे बुधवार को खंडवा, खरगोन के अलावा ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं–कहीं गरज–चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को राजधानी में भी बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शहर में सुबह से तेज रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। हवाओं के साथ नमी आने से दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल भी छाने की संभावना है। हालांकि गर्म हवाओं के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्रीसे. के आसपास ही बना रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री से. रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा था। साहा के मुताबिक अप्रैल माह में अब मानसून पूर्व की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button