ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
लाइफ स्टाइल

वजन घटाने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है आम

आम एक ऐसा अनमोल फल है जो सभी के मन को भाता है, शायद ही कोई आदमी हो जिसको आम पसंद ना हो। यह अपने स्वाद और मीठी-मीठी खुशबू के लिए जाना जाता है। यूं ही नहीं आम को फलों का राजा कहा जाता है, स्वाद में अच्छा होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के विटामिन, जैसे विटामिन-ए, सी और डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा आम फाइबर और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। आम को कई तरीकों से लोग खाना पसंद करते हैं। इसका सेवन फल, जूस या शेक के रूप में तो किया ही जाता है, साथ ही इसकी चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है।

वजन घटाने में कारगर – आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा आम खाने के बाद भूख भी कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है।

स्किन के लिए भी फायदेमंद – आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है।

कोलेस्ट्रॉल – आम में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन पाया जाता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने या संतुलित करने में मदद मिलती है।

आंखों के लिए –  आम में विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है, जो आंखों के लिए वरदान है। इससे आंखों की रोशनी बनी रहती है।

पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद – आम में ऐसे एंजाइम्स मौजूद हेते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन को बढ़ावा देते हैं, जिससे भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद मिलती है।

मस्तिष्क के लिए – इसमें विटामिन बी पाया जाता है जो आपके मस्तिष्क के सही कार्य के लिए अति आवशयक है।  इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है।

गर्मियों से लू से बचाव – गर्मियों में चिलचिलाती धूप में बाहर जाने से पहले आम का पन्ना पीकर निकलें। इससे शरीर पर लू का असर नहीं होता है और पानी की कमी भी नहीं होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए – पेट में बच्चे के विकास के लिए फोलेट बहुत जरूरी होता है और आम में अच्छी मात्रा में फोलेट पाया जाता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को रोजाना कम से कम एक या दो आम जरूर खाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button