ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
व्यापार

कोरोना के मामले कम होने पर रेलवे ने दी राहत, फिर से शुरू की ये सेवा

Curtains Service Resumes In Trains: कोरोना वायरस के मामलों के भारत में बढ़ने के बाद ट्रेनों में पर्दे और लिनन की सुविधा पर रोक लगा दी गई थी, जिसे कुछ ट्रेनों में फिर से शुरू कर दिया गया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मद्देजनर रेलवे (Railway) ने ट्रेनों (Train) से लिनन और पर्दे की सेवाएं हटाने के फैसले को अब वापस ले लिया है. इस कड़ी में उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने अब तक 92 ट्रेनों में पर्दों की सुविधा और 26 ट्रेनों में लिनन सेवाएं बहाल कर दी हैं. कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद इस सुविधा पर रोक लगा दी गई थी.

उत्तर रेलवे ने बहाल की ये सेवा

काफी समय से बंद पड़ी वाशिंग लांड्री और लिनन वितरण सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए उत्तर रेलवे ने उपलब्ध संसाधनों और समय को ध्यान में रखते हुए लिनन, बेडरोल, पर्दों की वाशिंग लांड्री और लिनन वितरण सेवाओं की बहाली के लिए सभी संसाधन लगा दिए हैं.

लिनन और बेडरोल आइटम्स की होगी खरीद

इसके अलावा, स्टोर डिपार्टमेंट को लिनन और बेडरोल आइटम्स की अनुमानित मात्रा की खरीद प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दी गई है. वर्तमान में उपलब्ध बेडरोल स्टॉक के साथ इसकी चरणबद्ध तरीके से बहाली की जा रही है. उपलब्ध बेडरोल स्टॉक के साथ इसे दिया जा रहा है.

बाकी ट्रेनों में भी जल्द शुरू होगी सेवा

बाकी ट्रेनों में पर्दों और लिनन सेवाओं को बहाल करने की भी योजना बनाई गई है. इसके अलावा वेंडरों से आपूर्ति होने के बाद बाकी ट्रेनों में भी लिनन सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा.

इसके साथ ही जिन ट्रेनों में बेडरोल सुविधा बहाल की जा रही हैं, उसका अपडेट यात्रियों को एसएमएस, सोशल मीडिया के जरिए दिया जा रहा है. ट्रेनों में बेडरोल की उपलब्धता के बारे में रेल प्रशासन की तरफ से एसएमएस द्वारा भी सूचित किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button