ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

एमपी गृह विभाग की एक और बड़ी चूक, कोविड-19 से मृत अधिकारी का कर दिया तबादला, इसके पहले रिटायर्ड सीएसपी का कर दिया था ट्रांसफर

भोपाल। मध्यप्रदेश गृह विभाग की एक बड़ी लापरवाही फिर सामने आई है। विभाग ने कोविड से मृत एक अधिकारी का तबादला कर दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस अधिकारी के जीवित रहते तो तबादला नहीं हुआ लेकिन नहीं रहने के बाद तबादला कर दिया गया।

बता दें कि कार्यवाहक डीएसपी जितेंद्र यादव का 6 महीने पहले कोविड-19 से मौत हो चुकी है। देर रात जारी हुई डीएसपी सूची में जितेंद्र का 26 वीं वाहिनी विसबल गुना से वाहिनी विस बल ग्वालियर तबादला कर दिया गया है। इस मामले में विभाग से बड़ी चूक हो गई है। इससे विभाग सहित सूची बनाने और उस पर हस्ताक्षर करने वाली अधिकारी की जमकर किरकिरी हो रही है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के गृह विभाग की तरफ से जारी तबादला सूची में 5 महीने पहले विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके सीएसपी का तबादला कर दिया गया था। मुरैना जिले के एसडीओपी कैलारस में करीब डेढ़ साल तक पदस्थ रहे शशिभूषण सिंह रघुवंशी की सेवानिवृत्ति जनवरी 2021 में हो चुकी है। सूची में सेवानिवृत्त एसडीओपी शशिभूषण रघुवंशी का ट्रांसफर शिवपुरी की 178 वीं बटालियन में सहायक सेनानी के पद पर कर दिया गया। यह लापरवाही सोमवार देर रात जारी राज्य पुलिस सेवा के 165 अफसरों की जारी तबादला सूची में देखने का मिली थी।

Related Articles

Back to top button