ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने जारी किए निर्देश, भोपाल में भीषण गर्मी को देखते हुए आज से 12 बजे तक लगेंगे स्कूल।

भोपाल।   लगातार बढ़ती गर्मी के मद्देनजर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आज एक आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब स्कूल सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक लग सकेंगे, वहीं आंगनबाड़ियों का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से जिले में लागू कर दिया गया है। हालांकि परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी।

गौरतलब है कि इस समय प्रदेश सहित भोपाल में भी लगातार पारा बढ़ता जा रहा है। अप्रैल के पहले ही सप्ताह में शहर का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने यह निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button