ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

मध्य प्रदेश में Assant Engineer के पदों पर चल रही है भर्ती, 466 पदों के लिए ये है अप्लाई करने की लास्ट डेट

MPPSC AE Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है.

MP Assant Engineer Recruitment 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी नौकरी (MP Government Job) पाने का बढ़िया अवसर सामने आया है. यहां लोक सेवा आयोग (MPPSC Recruitment 2022) ने सहायक अभियंता (MPPSC AE Recruitment 2022) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इन पदों (MP Sarkari Naukri) पर आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इसलिए अगर आप भी इच्छुक हों तो बिना देर करें इन पदों के लिए अप्लाई कर दें. मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के कुल 466 पद भरे जाएंगे.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई –

जो कैंडिडेट्स इन पदों (MPPSC Assant Engineer Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हों, वे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एमपीपीएससी की ऑफीशियल वेबसाइट का पता है – mppsc.mp.gov.in

ये है अंतिम तारीख और इतनी मिलेगी सैलरी –

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2022 है. अगर इन पदों पर आपका सेलेक्शन हो जाता है तो आप महीने के 15,600 से लेकर 39,100 रुपए प्रति महीने कमा सकते हैं. इसके साथ ही 5400 ग्रेड पे भी दिया जाएगा.

सेलेक्शन कैसे होगा –

एमपीपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए. जहां तक सेलेक्शन की बात है तो चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. हर विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए इस नोटिस के लिंक पर क्लिक करें.

Related Articles

Back to top button