ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

तारकिशोर प्रसाद ने BJP नेताओं को चेताया, नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान, JDU ने भी किया स्वागत

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार है. हमारी जिम्मेदारी है कि शराबबंदी सफल रहे. नीतीश के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है.

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जरूरत है. वो 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे. नीतीश कुमार राष्ट्रपति नहीं बनेंगे. उन्होंने बीजेपी के नेताओं को कहा कि बेवजह बयानबाजी न करें. इधर, डिप्टी सीएम के बयान आने के बाद जेडीयू ने इसका स्वागत किया है.

वहीं दूसरी ओर तारकिशोर प्रसाद ने शराबबंदी को लेकर कहा कि बिहार में यह कानून सख्ती से लागू रहेगा. शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक 2022 लागू हो गया है. पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने पर जुर्माना दो से पांच हजार रुपये तक देना होगा. दूसरी बार पकड़े जाने पर जेल जाना होगा. विपक्ष यह आरोप न लगाए कि शराबबंदी कानून में संशोधन कर सरकार पीने वालों के सामने नरम हो गई है.

‘नीतीश के नेतृत्व में विकास कर रहा बिहार’

तारकिशोर ने कहा कि शराबबंदी के खिलाफ में बीजेपी का कोई नेता न बोले क्योंकि बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार है और हमारी जिम्मेदारी यह है कि शराबबंदी जमीन पर सफल रहे. बीजेपी या किसी और के मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही नहीं उठता. नीतीश के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है.

जेडीयू ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के बयान का नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने स्वागत किया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं. सीएम पद को लेकर बयान देने वाले बीजेपी के बड़बोले नेताओं को डिप्टी सीएम ने सीधा संदेश दे दिया.

नीरज कुमार ने कहा कि अब तारकिशोर प्रसाद की बात को तो पार्टी नेताओं को मानना पड़ेगा. नीतीश कुमार के उप राष्ट्रपति बनने की जो चर्चा हो रही है वह सब सिर्फ अटकलें हैं. ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा. वह बिहार की सेवा करते रहेंगे. मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

Related Articles

Back to top button