ब्रेकिंग
Randhir Singh on SIR Issue: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर भड़के भाजपा नेता रणधीर सिंह, का... Ranchi Municipal Corporation Tax Drive: रांची नगर निगम का सख्त रुख, सरकारी भवनों और बड़े बकायेदारों ... Bokaro Steel Plant Protest: बोकारो में विस्थापितों का उग्र आंदोलन, अप्रेंटिस संघ की भूख हड़ताल का सा... NHAI Projects in Jharkhand: झारखंड में नेशनल हाईवे का विकास, पलमा-गुमला फोरलेन शुरू और छत्तीसगढ़ सीम... Latehar Durga Puja 2026: लातेहार में लखनऊ के रजवाड़ा पैलेस की तर्ज पर सजा भव्य पूजा पंडाल, बर्फ की ग... Koderma District Cricket Association Controversy: कोडरमा जिला क्रिकेट संघ के कामकाज पर उठे सवाल, वित... Ranchi Illegal Liquor Factory: रांची के इटकी में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में... Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की 40 घंटे की हड़ताल शुरू, स्वास्थ... Hemant Soren Nemra Visit: माता रूपी सोरेन के निधन के बाद पैतृक गांव में पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं... Latehar Coal Transport Dispute: लातेहार में सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच टकराव, कोयला परिवहन ...
मध्यप्रदेश

नकली नोट खपाते दो युवक गिरफ्तार, 100-200 के इतने जाली नोट बरामद, बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं तार

खरगोन। खरगोन जिले के बस स्टैंड में नकली नोट खपाते हुए दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास से 200 रूपये के 23 और 100 रूपये का एक नकली नोट जब्त किया है. आरोपी से पूछताछ कर पुलिस नोट छापने वाले सरगना की तलाश में जुट गई है.

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह या बड़े नेटवर्क से जुड़े है. पुलिस आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. एसडीओपी रोहित आलावा ने बताया कि खरगोन शहर के भोकले नगर निवासी रविन्द्र बुन्देला और टवडी चौक निवासी अमित पटेल बस स्टैंड पर नकली नोट खपा रहे थे.

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर 47 सौ रूपये के नकली नोटों के साथ धर दबोचा है. पुलिस अब दोनों आरोपियों को रिमांड में लेकर नकली नोट छापने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. पकड़े गए आरोपियों के तार नकली नोट छापने वाले किसी गिरोह या नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button