ब्रेकिंग
Gurugram Crime News: गुड़गांव पुलिस लाइन के सामने स्काई वॉक पर युवक की हत्या, चोरी के विरोध में आरोप... Smriti Irani Haryana Visit: हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, पंचकूला में बैठकों... Hansi Wrestler Suicide Case: हांसी में 18 वर्षीय नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ने लगाया फंदा, भिवानी के महावी... Haryana Vehicle Scrappage Policy: हरियाणा सरकार की पुरानी गाड़ियों को लेकर बड़ी अपील, 10-15 साल पुरा... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व विधायक के दो पड़पौते समेत तीन युवकों की मौ... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को ... Nayab Saini Sweden Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीडन यात्रा, 4,000 करोड़ रुपये के निवेश सम... Nayab Saini Sweden Visit: सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर 4,000 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर... Ranbir Gangwa Statement: हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सुर्खियों में रह... Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज...
महाराष्ट्र

मुंबई में कोरोना के 2 नए वेरिएंट ने दी दस्तक

देशभर में पिछले कई हफ्तों से कोरोना मामलों को लेकर राहत है। लेकिन अब मुंबई में कोरोना के दो नए वेरिएंट ने दस्तक दी है। ब मुंबई में कप्पा वेरिएंट का एक मरीज पाया गया है, वहीं कोरोना के “XE” वेरियंट से संक्रमित मरीज की भी पहचान हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। कोरोना वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए कुछ लोगों के सैंपल लिए गए थे। कुल 376 कोरोना संक्रमितों के सैंपल लैब में भेजे गए। इसके बाद इनमें से 230 सैंपल के नतीजे सामने आए। इनमें से 228 ओमिक्रोन वेरिएंट के केस थे। वहीं कप्पा वेरियंट और “XE” वेरियंट के एक-एक मामले सामने आए। इन सभी मरीजों में से 21 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 12 लोग ऐसे थे, जिन्होंने कोरोना की एक भी डोज नहीं ली थी, वहीं 9 लोग ऐसे थे जिन्होंने कोरोना की पहली डोज ली है। हालांकि राहत की बाय ये है कि इनमें से किसी को भी ऑक्सीजन सपोर्ट या फिर आईसीयू में नहीं रखा गया है।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कोरोना से जुड़ी तमाम पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया गया था। सरकार की तरफ से बताया गया कि अब कोरोना से जुड़े तमाम प्रतिबंध लगभग हटा दिए गए हैं। मास्क पहनने की सलाह जरूर दी गई थी, लेकिन इसे लेकर जुर्माना आदि खत्म करने की बात कही गई। इससे पहले मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा था। मुंबई देश के उन शहरों में शामिल है, जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अब एक बार फिर यहां कोरोना के नए वेरिएंट्स ने चिंता बढ़ाने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button