ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

कार से टकराने के बाद ट्रक की चपेट में आई तीन स्कूली छात्राएं, 1 की मौत

नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रही तीन लड़कियों को टक्कर मार दी। कार से टक्कर मारे जाने के बाद लड़कियां एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनमें से एक की मौत हो गई।

मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (18) के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो घायल लड़कियों कल्पना और संजना को चिकित्सा सहायता के लिए बालाजी अस्पताल ले जाया गया है।

जेजे क्लस्टर, उद्योग नगर की रहने वाली तीनों लड़कियां सर्वोदय बाल विद्यालय, पीरागढ़ी की 12वीं की छात्रा थीं। पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि पश्चिम विहार थाने में सुबह आठ बजकर आठ मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक लड़की के शव को संजय गांधी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। वहीं घायल दोनों लड़कियों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंट करने वाले वाहन को पुलिस हिरासत में ले लिया है। वाहन का चालक फरार है। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक और वाहन के मालिक का पता लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

इस बीच, दुर्घटना के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया था, क्योंकि मृत लड़की के परिजन सड़क पर बैठे थे। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैफिक जाम हटवा दिया गया है।

आधिकारिक तौर पर पता चला है कि पुलिस ने दोनों वाहनों-कार और ट्रक के चालकों की पहचान कर ली है। डीसीपी शर्मा ने आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button