ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

भाजपा नेताओं के बयान पर जेडीयू की प्रतिक्रिया, नीतिश को लेकर कोई समझौता नहीं 

पटना । क्‍या मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार दिल्‍ली की राजनीति में जाएंगे? फिर कौन बनेगा अगला मुख्‍यमंत्री? इन दिनों इसतरह के कई सवाल बिहार की राजनीति में चर्चा में हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश अभी मुख्यमंत्री हैं, 2025 के बाद रहने वाले हैं, या नहीं, यह पता नहीं है। ऐसा ही बयान बुधवार को उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी दिया है। अन्‍य कई बीजेपी नेताओं ने भी पहले इसतरह के बयान दिए हैं। इसपर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार को लेकर पार्टी कोई समझौता नहीं कर सकती है। जब तक नीतीश कुमार हैं, तब तक ही राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) है।
विदित हो कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा था कि अभी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन 2025 के बाद रहने वाले हैं, या नहीं, इसकी जानकारी उन्‍हें नहीं है। इसपर प्रतिक्रिया देकर मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में गया था और जीत भी नीतीश कुमार के नाम पर ही मिली है। इस जनादेश से समझौता का सवाल ही नहीं है। अगर कोई जनादेश का पालन नहीं करेगा, तब जेडीयू अपना फैसला करने के लिए स्‍वतंत्र है। हर पार्टी को अपना-अपना फैसला करने का अधिकार है। मंत्री बिजेंद्र ने कहा बिहार ने नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में बड़ा विकास किया है। साथ ही जेडीयू ने अपनी नीतियों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया है।इसकारण नीतीश के नेतृत्‍व तथा जेडीयू की नीतियों और नीयत पर कोई सवाल नहीं कर सकता है। जेडीयू के वरिष्‍ठ नेता व मंत्री ने बयानों से जनादेश को अपमानित नहीं करने की चेतावनी भी दे डाली। कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button