ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
लाइफ स्टाइल

RPSC में निकली 9760 वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती

राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती के लिए अधिसूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा जारी की गई है। आयोग द्वारा मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 को जारी अधिसूचना (सं.01/ परीक्षा / व.अ. / माध्यमिक शिक्षा / आरपीएससी / ईपी-I / 2022-23) के अनुसार अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पंजाबी और उर्दू विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापकों के कुल 9760 पदों पर भर्ती की जानी है।

योग्यता : आरपीएससी द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू एवं पंजाबी विषय के लिए वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण किया होना चाहिए। साथ ही, एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया होना चाहिए। वहीं, विज्ञान विषयों के लिए उम्मीदवारों को कम से कम दो सम्बन्धित विषयों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ में शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है। वहीं, सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए कम से कम दो सम्बन्धित विषयों में डिग्री एवं शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए।शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राजस्थान राज्य के आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Related Articles

Back to top button