ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

भारत में कोरोना के 1,086 नये मामले, 71 की मौत

नई दिल्ली | भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,086 नये मामले सामने आए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को दी। देश में बीते 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,487 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11,871 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है।

भारत में बीते 24 घंटे में 1,198 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,97,568 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

देशभर में एक दिन में कुल 4,81,374 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 79.20 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट जारी है। देश में वर्तमान में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.22 प्रतिशत है, हालांकि डेली पॉजिटिविटी रेट भी 0.23 प्रतिशत है।

भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे तक 185.04 करोड़ से ज्यादा हो गया है। यह 2,22,69,994 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 1.98 करोड़ से ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 15.70 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज अभी भी उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button