ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

मप्र में रिश्वत का खेल जारी: एमपीईबी का कनिष्ठ अधिकारी और लाइनमैन 22 हजार घूस लेते गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन करने मांगी थी रिश्वत

खरगोन। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. खरगोन जिले में लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. लोकायुक्त पुलिस ने 22 हज़ार की रिश्वत लेते एमपीईबी के कनिष्ठ अधिकारी और लाइनमैन को गिरफ्तार किया है.

दरअसल झिरनिया तहसील के मिटावल में खेत पर बिजली का कनेक्शन करना था. जिसके एवज में 40 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. फरियादी महेश सेपरिया ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में की थी. जिसके बाद आज ट्रैप किया गया.

लोकायुक्त पुलिस ने एमपीईबी के कनिष्ठ अधिकारी और लाइनमैन को 22 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त पुलिस ने धारा 120 बी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button