ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
धार्मिक

चंदन-चांदी के इन उपायों से बिगड़ी किस्मत बनाएं, खोया हुआ धन और सौभाग्य की रेखा वापस पाएं

ज्योतिष शास्त्र में शारीरिक, मानसिक आर्थिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कई आसान प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं. इनमें से ज्यादातर उपाय तो सिर्फ हमारी लाइफस्टाइल से जुड़े हुए हैं. सुख-समृद्धि सौभाग्य से जुड़े तमाम उपाय पूजन खान-पान के जरिए भी किए जा सकते हैं. इन्हीं उपायों में से एक है चंदन चांदी का उपाय. ज्योतिष शास्त्र में दुर्भाग्य को पलटने धन प्राप्ति के लिए चांदी चंदन के उपायों को बेहद खास असरदार माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी चंदन व्यक्ति की बिगड़ी किस्मत चमका सकते हैं उसे सफलता के शिखर तक पहुंचा सकते हैं
चंदन के उपाय
– ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देवी की उपासना में लाल चंदन का खास इस्तेमाल किया जाता है. माना जाता है कि रक्त चंदन की माला से मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से जल्द ही उनकी कृपा प्राप्त होती है.

– ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रह की शुभता के लिए लाल चंदन का तिलक लगा सकते हैं. वहीं मंगल की शुभता के लिए सफेद चंदन की तिलक लगाना शुभ माना गया है. इसके अलावा गुरु ग्रह की शुभता के लिए पीले चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं. मान्यता है कि चंदन की माला धारण करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही सुख-समृद्धि भी मिलती है.
चांदी के ज्योतिषीय उपाय
– ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चांदी का संबंध चंद्रमा शुक्र ग्रह से है. इसे धारण करने से मानसिक रूप मजबूती मिलती है मन प्रसन्न रहता है.

– अगर कठिन परिश्रम के बावजूद भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो किसी शुक्लपक्ष में शुक्रवार के दिन से चांदी का चौकोर टुकड़ा पास में रखना शुरू कर दें. माना जाता है कि इसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

– अगर चांदी का टुकड़ा पास में नहीं रख सकते हैं तो चांदी का छल्ला धारण करना लाभकारी साबित होगा. इसके अलावा शुक्लपक्ष के शुक्रवार के दिन चांदी के पात्र में केसर घोलकर उसका तिलक लगाने से सुख-समृद्धि सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

Related Articles

Back to top button