ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

निवेशकों के लिए केवाईसी पंजीकरण एजेंसी के रूप में काम करेगी बीएसई टेक्नोलॉजीज, सेबी से मिली अनुमति

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने गुरुवार को बीएसई की सहायक कंपनी बीएसई टेक्नोलॉजीज को केवाईसी पंजीकरण एजेंसी (केआरए) के रूप में काम करने की अनुमति दे दी। इसके लिए बीएसई के एमडी और सीईओ आशीषकुमार चौहान ने सेबी को धन्यवाद दिया है।

नई दिल्ली, पीटीआइ। बीएसई की सहायक कंपनी बीएसई टेक्नोलॉजीज को केवाईसी पंजीकरण एजेंसी (केआरए) के रूप में कार्य करने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी से अनुमति मिल गई है। केआरए एक सेबी-रेगुलेटेड इंटरमीडियरी है, जो निवेशकों की केवाईसी के लिए बाजार सहभागियों को ऑथराइजेशन देती है, जो प्रतिभूति बाजार में निवेश के लिए अनिवार्य होगा।

बीएसई के एमडी और सीईओ आशीषकुमार चौहान ने कहा, “केवाईसी पंजीकरण एजेंसी के रूप में काम को लेकर बीएसई में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए हम सेबी को धन्यवाद देते हैं। केवाईसी केआरए प्रतिभूति बाजार निवेशकों के लिए एक प्रमुख खंड बन गया है और प्रतिभूति बाजार में किसी भी निवेशक की यात्रा के लिए एक प्रारंभिक बिंदु के रूप में कार्य करता है।”

आशीषकुमार चौहान ने कहा, “फ्रंटलाइन रेगुलेटर के रूप में बीएसई का 147 वर्षों का लंबा अनुभव यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि बीटीपीएल (बीएसई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड) उच्चतम मानकों के साथ काम करेगी।” उनके अनुसार, सेबी द्वारा प्रतिभूति बाजारों में निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने केवाईसी पंजीकरण एजेंसियों (केआरए) को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए थे, जिनके अनुसार ऐसी एजेंसियों को 1 जुलाई से सभी ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करनी अनिवार्य है।

दिशानिर्देशों के तहत, केआरए उन ग्राहकों (मौजूदा और साथ ही नए) के रिकॉर्ड को स्वतंत्र रूप से मान्य करेंगे, जिनके केवाईसी को आधिकारिक वैध दस्तावेज (ओवीडी) के रूप में आधार का उपयोग करके पूरा किया गया है।

ऐसे ग्राहकों के रिकॉर्ड, जिन्होंने गैर-आधार आधिकारिक वैध दस्तावेज (ओवीडी) का उपयोग करके केवाईसी को पूरा किया है, उनकी पुष्टि आधार संख्या मिलने पर ही की जाएगी।

ये दिशानिर्देश ऐसे वक्त में आये, जब जनवरी में सेबी ने पंजीकृत मध्यस्थों द्वारा उनकी ‘प्रणाली’ पर डाले गए केवाईसी रिकॉर्ड के स्वतंत्र सत्यापन के लिए केआरए को जिम्मेदार बनाने वाले नए मानदंडों को अधिसूचित किया था।

Related Articles

Back to top button