ब्रेकिंग
बिहार बांकीपुर उपचुनाव: जाति-पाति से ऊपर उठकर जन सुराज को वोट, जानें क्यों हारी भाजपा और कैसे काम कर... बरनाला में गरमाई कांग्रेस की राजनीति: काला ढिल्लों और राजा वड़िंग के बयानों से पार्टी में बढ़ी सियास... अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब के पास होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी विशालदीप और होटल मालिक ... कनाडा के कैलगरी में पंजाबी मुंडे की खतरनाक ड्राइविंग! 280 की रफ्तार से दौड़ाई कार, वीडियो देख भड़के ... फरीदकोट गुरुद्वारा साहिब अग्निकांड: फायर ब्रिगेड व संगत ने पाया आग पर काबू, बेअदबी से बचा पावन स्वरू... लुधियाना नगर निगम F&CC विवाद में बड़ा मोड़: हाईकोर्ट के नोटिस के बाद AAP विधायकों के बेटों ने दिया इ... तरनतारन में शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, मां के बयानों पर केस दर... हाजीपुर में विदेश भेजने के नाम पर ₹15.50 लाख की ठगी: एसएसपी के आदेश पर आरोपी परमिंदर सिंह पर केस दर्... हाजीपुर में दहेज उत्पीड़न पर बड़ी कार्रवाई: एसएसपी के आदेश पर पति परमजीत सिंह पर मामला दर्ज लुधियाना: शिंगार सिनेमा रोड पर सरकारी बैंक के भीतर बुजुर्ग का बदला ATM कार्ड, पुलिस पूछताछ में आरोपी...
मध्यप्रदेश

मई से बिजली अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा बढा हुआ वेतन

भोपाल । अगले महीने मई से मध्य क्षेत्र बिजली के अधिकारी-कर्मचारियों को बढा हुआ वेतन मिलेगा। 100 से ज्यादा अधिकारी- कर्मचारियों को उच्च वेतनमान की सौगात   मिली है। इन्हें अप्रैल का वेतन पांच हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक बढ़कर मई माह में मिलेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने सोमवार इसके आदेश कर दिए हैं। जिन्‍हें इसका लाभ मिलेगा, उनमें भोपाल शहर के 30 अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। दूसरी तरफ अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यह न्यूनतम 1000 रुपये से 15 हजार रुपये तक होगी, जो केवल एक बार मिलेगी। यह अच्छा काम करने वाले 1000 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों को दी जाएगी। भोपाल शहर में ऐसे 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी हैं। इसके भी आदेश हो गए हैं। बिजली कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य क्षेत्र में 38 संभाग है इनमें से 20 संभागों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह जुलाई, अगस्त, सितंबर 2021 की प्रोत्साहन राशि है। यह राशि उन बिजली संभागों को दी जाती है जो कुल खपत हुई बिजली के बदले अधिक से अधिक राजस्व एकत्रित करते हैं। इस प्रोत्साहन राशि में से 60 फीसद कर्मचारियों को दी जाती है क्योंकि उनकी मेहनत अधिक होती है और 40 फीसद में से अधिकारियों को मिलती है। मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने उच्च वेतनमान के लिए नौ वर्ष या उससे अधिक सेवा अवधि पूर्ण करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों से आवेदन मंगवाए थे, जिसमें 500 से अधिक आवदेन मिले थे। इनमें से 100 आवेदन जांच में योग्य पाए गए। मध्य क्षेत्र के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने इन्हें उच्च वेतनमान देने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। उच्च वेतनमान में अधिकारी, कर्मचारियों के पद नहीं बदले जाते हैं। केवल वेतनमान में बढ़ोतरी होती है जो न्यूनतम 5 हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक हुई है। यह बढ़ोतरी संवर्गवार है। यह फायदा जूनियर इंजीनियर, कनिष्ठ इंजीनियर, डिविजनल इंजीनियर, लाइनमैन, एलडीसी, यूडीसी, लाइन अटेंडर को मिलेगा है। पूरी सेवा अवधि में तीन बार उच्च वेतनमान मिलता है। यह तब मिलता जब पदोन्नति के प्रकरण अटके हुए होते हैं।

Related Articles

Back to top button