ब्रेकिंग
शराब की दुकानों पर उम्र की अनिवार्य जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र के जवाब न देने पर जताई न... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी और ममता बन... Delhi Water Supply Management: दिल्ली में वाटर सप्लाई नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई पहल, 'इंटेलि... Delhi High Court Notice on Analog Paneer: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हा... Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला ... Nalasopara Gym Trainer Case: नालासोपारा में जिम ट्रेनर आरिफ शेख पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने क... Bhagwant Mann Statement on Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान... Delhi Jantar Mantar Dispute: एसीपी विवेक भगत से जुड़े विवाद में नया मोड़, पत्रकार रोजी और अभिजीत दीप... Railway Employee Bonus 2026: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिल... Rahul Gandhi Press Conference: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, राह...
छत्तीसगढ़

तालाब में कब्जे के खिलाफ आज डिवीजन बेंच में होगी सुनवाई

बिलासपुर। रायपुर के कटोरा तालाब में कब्जे के खिलाफ कार्रवाई पर हाई कोर्ट की रोक और अपना पक्ष रखने के लिए जारी नोटिस मामले में राज्य शासन और रायपुर नगर निगम ने हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के समक्ष जवाब पेश कर दिया है। गुरुवार को मामले में सुनवाई होगी।

रायपुर निवासी दयानंद शर्मा की याचिका पर बीते मंगलवार रात नौ बजे कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई हुई। इस दिन याचिकाकर्ता के वकील के अलावा रायपुर नगर निगम और शासन के वकील वर्चुअल शामिल हुए और जवाब भी पेश किया।

मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए निगम की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई के लिए गुरुवार की तिथि तय की थी। इस बीच राज्य शासन व रायपुर निगम को जवाब पेश करने कहा था। कोर्ट के निर्देश पर शासन व निगम ने अपने वकील के जरिये जवाब पेश कर दिया है।

Related Articles

Back to top button